ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में दिनदहाड़े रालोजपा नेता की गोली मारकर हत्या, ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान

Home / politics / दिल्ली HC ने I.N.D.I.A के इस्तेमाल पर तत्काल रोक से किया इनकार, केंद्र...

दिल्ली HC ने I.N.D.I.A के इस्तेमाल पर तत्काल रोक से किया इनकार, केंद्र और ECI को नोटिस जारी

04-Aug-2023 12:08 PM

By First Bihar

DESK: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A) नाम के इस्तेमाल को लेकर दायर याचिका पर आज दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने I.N.D.I.A का इस्तेमाल करने पर तत्काल रोक लगाने से इनकार कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग समेत अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में पर सुनवाई 31 अक्टूबर को होगी।


दरअसल, गिरीश भारद्वाज ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर विपक्षी दलों के गठबंधन के नाम I.N.D.I.A का इस्तेमाल करने पर रोकने की मांग की है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि उसने चुनाव आयोग से शिकायत की थी लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। विपक्ष के नेताओं के बयान का हवाला देते हुए याचिकाकर्ता ने कहा है कि विपक्ष के नेताओं ने अपने गठबंधन का नाम INDIA बताया है।


याचिकाकर्ता ने कहा है कि विपक्षी पार्टियों ने अगले लोकसभा चुनाव में फायदा उठाने के लिए गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा है, जिससे राजनीतिक हिंसा की संभावना है। INDIA राष्ट्रीय प्रतीक का हिस्सा है औक इसका उपयोग किसी भी व्यावसायिक, व्यावसायिक और राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं किया जा सकता है। सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने कहा कि दूसरे पक्ष को सुने बिना आदेश नहीं दे सकते।कोर्ट ने केंद्र सरकार, निर्वाचन आयोग समेत अन्य को नोटिस जारी करते हुए 31 अक्टूबर तक जवाब मांगा है।