ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल

Home / politics / Delhi Election Results 2025: बीजेपी को AAP से 2 लाख ज्यादा वोट...

Delhi Election Results 2025: बीजेपी को AAP से 2 लाख ज्यादा वोट मिले, लेकिन दिल्ली में आप की खिसक गई 26 सीटें

Delhi Election Results 2025 आम आदमी पार्टी को दिल्ली चुनाव में 41 लाख 34 हजार वोटमिले. जबकि भारतीय जनता पार्टी को 43 लाख 23 हजार वोट मिले हैं. दोनों पार्टियों के वोटों में सिर्फ 1 लाख 89 हजार का अंतर है. वहीं सीटों का अंतर 26 का है.

09-Feb-2025 10:52 AM

By First Bihar

Delhi Election Results 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं. इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली फतह कर लिया है. आम आदमी पार्टी से उसे 26 सीटें ज्यादा मिली है.लेकिन, दोनों पार्टियों के वोटों की संख्या में ज्यादा का फर्क नहीं है.चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को 43 लाख 23 हजार वोट मिले हैं. जबकि  आम आदमी पार्टी को 41 लाख 34 हजार वोट मिले हैं. अगर दोनों दलों के वोटो का अंतर देखें तो 1 लाख 89 हजार का फर्क है. लेकिन, इस मामूली वोटों के अंतर से 70 सीटों वाली दिल्ली विधान सभा में आम आदमी पार्टी को दिल्ली विधानसभा की 22 सीटों पर तो बीजेपी को 48 सीटों पर जीत मिली है. 70 सीटों वाली दिल्ली में विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 36 विधायकों की जरूरत होती है.48 सीटों पर जीत कर बीजेपी ने इसप्रकार से जीत अपने नाम कर लिया है. 


वोट 2 लाख से कम पर दोनों में 26 सीटों का फर्क

चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार आम आदमी पार्टी को 41 लाख 33 हजार 898 वोट मिले हैं. वहीं  बीजेपी को 43 लाख 23 हजार 121 वोट मिले हैं. कांग्रेस पार्टी को 6 लाख 100 वोट मिले हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी को 73 हजार और मायावती की पार्टी को 55 हजार वोट मिले हैं. एनडीए के साथ चुनाव लड़ने वाली जेडीयू को 1 लाख तो लोजपा (आर) को 50 हजार वोट मिले हैं. चुनाव आयोग के मुताबिक अन्य पार्टियों और निर्दलीय को 87 हजार तो नोटा को दिल्ली चुनाव में 53 लाख वोट मिले हैं. दिल्ली विधानसभा की 3 सीटों पर आम आदमी पार्टी को 1000 वोटों के कम अंतर से हार मिली है. आप के दिनेश मोहनिया को संगम विहार सीट पर  344 वोटों से हारे हैं.इसी तरह त्रिलोकपुरी सीट पर आप उम्मीदवार को 392 वोटों से हार मिली है.जंगपुरा सीट पर मनीष सिसोदिया 675 वोटों से हार गए हैं. आप को जिन 12 सीटों पर 10 हजार से कम वोटों से हार मिली है, उनमें शहादरा, छत्तरपुर, ग्रेटर कैलाश, मेहरौली, मालवीय नगर, नई दिल्ली, राजेंद्र नगर, पालम, द्वारका, हरि नगर, मंगोलपुरी, तिमारपुर और नरेला की सीट शामिल हैं.


बीजेपी इन सीटों पर बड़े अंतर से जीती

लेकिन, बीजेपी ने दिल्ली की कई सीटों पर बड़े अंतर से भी जीत अपने नाम किया है. इसमें से हैं  शालीमार बाग, रिठाला और उत्तम नगर सीट.इन सीटों बीजेपी को  29 हजार से ज्यादा अंतर की वोटों से जीत मिली है. इसीप्रकार आप को मटिया महल सीट पर 42 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है. आम आदमी पार्टी के देवली से प्रेम चौहान ने 36 हजार वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है. आप को सिर्फ 10 सीटों पर 10 हजार के कम अंतर से जीत मिली है. इसके अलावा जिन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार जीते हैं, उसका अंतर 10 हजार से ज्यादा है. यानी आप के जीतने वाले उम्मीदवारों के वोटों का अंतर काफी ज्यादा है. बीजेपी को दिल्ली चुनाव में 48 सीटों पर जीत मिली है. पार्टी को ज्यादातर नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में जीत मिली है. आप को शहादरा और सेंट्रल दिल्ली की ज्यादातर सीटों पर जीत मिली है.