Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
10-Jan-2025 07:51 PM
By First Bihar
Rituraj Sinha on Kejriwal: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के संबंध में दिए गए विवादास्पद बयान के बाद भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने उन पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि जो शोषण, झूठ बोलने और अपने बच्चो की झूठी कसम तक खा लेते हैं वे अगर बिहार और यूपी के लोगो के बारे में अपशब्द बोल रहे है तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल जी की नौटंकी चुनाव के निकट आते ही शुरू हो जाती है। चुनाव के निकट आते ही कभी वे किसी झुग्गी झोपड़ी में जा कर सो जाते है या कभी पूर्वांचल के लोगों के सबसे बड़े हितैषी होने का दावा करते है, ऐसे में आने वाले चुनाव को देखकर अगर वे इस बार बिहार और यूपी के लोगो के बारे में अपशब्द बोल रहे है तो इसमें कोई नई बात नहीं है। दिल्ली की जनता अब उन्हें और उनकी पार्टी को अच्छी तरह से समझ गई है जिसका परिणाम आने वाले चुनाव में दिखेगा।
ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि भारत के संविधान में यह मौलिक अधिकार प्राप्त है कि भारत का नागरिक देश के किसी भी राज्य में जाकर रह सकता है और जीविकोपार्जन कर सकता है। कोई ऐसा करने से उन्हें रोक नहीं सकता है। अब केजरीवाल जी के दिए गए मूर्खतापूर्ण बयान को सुनकर अब ये साफ़ हो गया है की कि संविधान विरोधी कौन है?
उन्होंने कहा कि हम बिहार और यूपी के लोग जब आजीविका हेतु किसी राज्य में रहते है तो वहां की अर्थव्यवस्था में सहयोग ही करते हैं। सच तो यही है कि चाहे बड़े से बड़ा कल-कारखाना हो, सार्वजनिक परिवहन या सरकारी कार्यालय, बिना बिहार और यूपी के लोगो के सहयोग से एक दिन भी चला पाना मुश्किल है। बिहार और यूपी के लोग ईमानदारी से मेहनत और मजदूरी करने में विश्वास रखते हैं धोखा और फरेब में नहीं।
बीजेपी नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी हिम्मत दिखाए, संकल्प ले कि विधानसभा चुनाव में वह पूर्वांचल के लोगों का वोट नहीं लेंगे और अपनी पार्टी से पूर्वांचल के उम्मीदवार भी नहीं उतारेंगे। उन्होंने केजरीवाल को आगाह करते हुए कहा कि अगर आप यूपी और बिहार वाले को दिल्ली से निकालने का सपना देख रहे है तो जाग जाइए वरना अगर हम बिहार और यूपी के लोगो ने सपना देख लिया तो आपको छठी का दूध याद आ जाएगा क्योंकि पूर्वांचल के लोग जो ठान लेते है उसे पूरा करके ही दम लेते है।