Bihar News : 125 यूनिट फ्री का वादा… और अब महंगी बिजली! तेजस्वी यादव ने पूछे सवाल, कहा - क्या बिहार की जनता से हो रही है बड़ी वसूली? Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा
20-Feb-2025 09:55 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Delhi CM Rekha Gupta: दिल्ली के रामलीला मैदान में रेखा गुप्ता आज सीएम पद की शपथ लेंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। इस बात की खुशी जाहिर करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने एक साधारण परिवार की बेटी पर भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी है और उसकी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। निश्चित रूप से मैं अपनी पूरी क्षमताओं, ताकत और ईमानदारी के साथ इन जिम्मेदारियों को निभाऊंगी।" शपथ से पहले रेखा गुप्ता ने अपने सख्त तेवर दिखाते हुए दिल्ली की पिछली सरकार पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली की पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "जो सरकार पिछले 12 साल से दिल्ली में राज कर रही थी और उनके ऊपर जितने भी भ्रष्टाचार के मुद्दे हैं, उन्हें जनता को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा।"
रेखा गुप्ता ने कहा, "मेरे दिल्ली के लिए दो प्राथमिकताएं हैं। पहली प्राथमिकता यह है कि हमने अपनी सरकार की ओर से जनता को जो वादे किए हैं, उन सभी वादों को पूरा करेंगे। दूसरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लिए जो विजन दिया है, उसे साकार करने में हमारे सभी 48 विधायक 'टीम मोदी' बन कर काम करेंगे। निश्चित समय में एक- एक कमिटमेंट को पूरा किया जाएगा।"