Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
25-Feb-2024 08:37 PM
By First Bihar
BEGUSARAI: बेगूसराय में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान CPI विधायक रामरतन सिंह नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे थे। लेकिन सीएम के सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें बाहर निकाल दिया। बेगूसराय का यह वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बेगूसराय दौरे पर थे। सिमरिया घाट के सौन्दर्यीकरण के लिए 115 करोड़ की लागत से घाट और पार्क का निर्माण कराया जाना था। इस योजना के लोकार्पण के लिए सीएम नीतीश बेगूसराय आए हुए थे।
मुख्यमंत्री के बेगूसराय आगमन पर जेडीयू के कई नेताओं ने उन्हें बुके देकर उनका स्वागत किया। उस वक्त तेघड़ा के सीपीआई विधायक रामरतन सिंह भी उसी कार्यक्रम में थे। जब मुख्यमंत्री योजना का लोकार्पण कर रहे थे तभी नीतीश कुमार से मिलने के लिए सीपीआई विधायक रामरतन सिंह जैसे ही आगे बढ़े सीएम सिक्योरिटी में तैनात जवानों ने उन्हें रोक दिया और दोनों हाथ पकड़कर बाहर निकाल दिया। लेकिन किसी ने ऐसा करते सुरक्षा कर्मियों को नहीं रोका।
जबकि मुख्यमंत्री के साथ विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू और बीजेपी नेता वही मौजूद थे। बता दें कि जब बिहार में महागठबंधन की सरकार थी तब माले विधायक रामरतन सिंह नीतीश के करीबी नेता थे। बता दें कि रामरतन सिंह तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। उनके विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम था इसलिए प्रोटोकॉल के तहत वे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे जवानों ने हाथ पकड़ कर निकाल दिया।
सीपीआई के विधायक रामरतन सिंह जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अभिवादन करने जा रहे थे तब उनके सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोक दिया और बाहर कर दिया। उस वक्त सीएम नीतीश, मंत्री विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू और बीजेपी नेता मौजूद थे। इस दौरान किसी ने भी सीएम सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सीपीआई विधायक के साथ ऐसा करते नहीं रोका। अब सोशल मीडिया यह वीडियो वायरल हो रहा है।