अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
20-Apr-2021 04:28 PM
DESK: झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉकडाउन की घोषणा की है। 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक झारखंड में लॉकडाउन लगाया गया है। 22 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे से लॉकडाउन लागू होगा जो 29 अप्रैल की सुबह 6:00 बजे तक रहेगा। सरकार ने इस लॉकडाउन का नाम स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह दिया है।
प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए इसके चेन को तोड़ना जरूरी है। झारखंड एक गरीब प्रदेश है जहां शुरू से प्राथमिकता रही है कि जीवन और जीविका दोनों को बचाया जाए। इसी बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने यह फैसला लिया। इससे कोरोना के चेन को तोड़कर उस पर नियंत्रण किया जा सकेगा।
लॉकडाउन के दौरान क्या-क्या रहेंगे बंद
1.आवश्यक सामग्री की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी दुकानें बंद रहेंगी।
2. भारत सरकार, राज्य सरकार व निजी क्षेत्र के चिह्नित कार्यालय को छोड़ सभी कार्यालय बंद रहेंगे।
3. कृषि, औद्योगिक, निर्माण व खनन कार्य की गतिविधियां चलती रहेंगी।
4. धार्मिक स्थल खुले रहेंगे परन्तु श्रद्धालुओं के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
5. कोई भी व्यक्ति अनुमति प्राप्त कार्यों को छोड़कर अपने घर से बाहर नहीं निकलेगा।
6. 5 से अधिक व्यक्तियों का कहीं भी एकत्रित होना वर्जित रहेगा।