ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / politics / कांग्रेस ने दिया JDU को ऑफर, हमारे साथ आएं नीतीश कुमार

कांग्रेस ने दिया JDU को ऑफर, हमारे साथ आएं नीतीश कुमार

28-Dec-2020 12:17 PM

By RANJAN

PATNA :कांग्रेस पार्टी सोमवार को अपना 136वां स्थापना दिवस मना रहा है.स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में जिला स्तर पर कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाला. 

इस मौके पर कांग्रेस नेता अजित शर्मा ने एक बार फिर से जदयू को एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ आने का ऑफर दिया है.  कांग्रेस नेता ने एक बार फिर से सीएम नीतीश कुमार को एंट्री का ऑफर देते हुए कहा है कि नीतीश कुमार को एनडीए से बाहर निकल कर महागठबंधन के साथ आना चाहिए. 

अजित शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेक्युलर पार्टी नहीं है. जबकि कांग्रेस सेक्युलर पार्टी है और नीतीश कुमार जी सेक्युलर खुद को समझते हैं तो उन्हें एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में आना चाहिए. 

बता दें कि आज कांग्रेस पार्टी  अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी. उन्होंने लिखा- 'देश हित की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है. आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं. जय हिंद!' वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत ख़राब रहने की वजह से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचीं और वहां उन्होंने झंडा फहराया.