BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
24-Sep-2019 12:51 PM
By Rahul Singh
PATNA : वोट बैंक के मामले में बिहार के केवल दो नेता ही मजबूत हैं, पहला नीतीश कुमार और दूसरे लालू प्रसाद यादव। यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस के विधायक रामदेव राय ने किया है। रामदेव राय ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा है कि लालू और नीतीश के अलावे बिहार में किसी के पास अपना वोट बैंक नहीं है।
कांग्रेस विधायक रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खौफ में है। यह संघ का डर ही है जिसकी वजह से उसके नेताओं ने नीतीश कुमार के साथ सोमवार को मुलाकात की है। बीजेपी को यह डर सता रहा है कि अगर नीतीश कुमार 2020 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन से अलग हो गए तो बिहार में हार का मुंह देखना पड़ेगा।
रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार खुद इंजीनियर भी हैं और बिहार की मिट्टी को बखूबी समझते हैं। बीजेपी यह बात अच्छे से समझ रही है कि अगर नीतीश कुमार उनके साथ नहीं रहे तो 2020 में उसे पराजय का मुंह देखना पड़ेगा। रामदेव राय ने कहा है कि नीतीश कुमार और लालू यादव के पास ही पिछड़े तबके का जनाधार है।