Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला
05-Jul-2025 01:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सख्त हो गए हैं। उन्होंने डीजीपी और एडीजी मुख्यालय के साथ बैठक कर अपराध और अपराधियों के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के बाद सीएम ने कहा कि अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल, बिहार में बढ़ती अपराध की घटनाओं ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। लाख कोशिशों के बावजूद अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। चुनाव से पहले सीवान में तीन लोगों की हत्या के तुरंत बाद पटना में मगध अस्पताल के मालिक और बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या ने सरकार को टेंशन में डाल दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक करने के बाद अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए हैं।
बैठक के बाद सीएम ने एक्स पर लिखा, “1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में पुलिस महानिदेशक एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। विधि व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध करने वाले कोई भी हों, उन्हें किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाए। घटित आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान कार्यों में तेजी लाने और दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन को पूरी मुस्तैदी एवं कड़ाई से कार्य करने का निर्देश दिया है”।