BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल
10-Sep-2022 11:15 AM
PATNA : नीतीश कुमार के जनता राज वाले बयान पर राजनीति तेज़ हो गई है। संजय जायसवाल के बाद अब बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने लॉ एंड आर्डर की पोल खोलते हुए कई मामले को उठाया है। मोदी ने कहा कि पीरबहोर थाना में राजद समर्थक घुसकर DSP से मारपीट करते हैं। Ex MLC लालू का कबाब मंत्री अनवर अहमद को थाने से छोड़ देती है, क्या यही जनता राज है ?
सुशील कुमार मोदी ने वीडियो जारी कर कहा है कि पिछले दो दिनों से राजधानी पटना के पीरबहोर इलाके को सब्जी बाग़ के लोगों ने घेरकर रखा है। पीरबहोर पुलिस ने कुछ अपराधियों को गिरफ्तार किया तो भीड़ ने अपराधी को छुड़ा लिया और पुलिसकर्मी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं, कल अनवर अहमद खुद थाने जाकर पुलिस के साथ गाली गलौज किया। कुछ देर बाद उनके बेटा अशफर अहमद भी थाने पहुंच गए और पुलिस को धमकी दी कि तुम्हारी वर्दी उतरवा दूंगा। पुलिस भी इतना डर गई कि अनवर अहमद को छोड़ दिया।
बीजेपी नेता ने कहा कि नीतीश कुमार के मुताबिक़ बिहार में जनता का राज है। बिहार के पूर्व कानून मंत्री फरार हैं। क्या ये जनता का राज है? अनवर अहमद को छोड़ दिया गया ये भी क्या जनता का राज है?