Bihar School News : बिहार में प्राइवेट स्कूल खोलना होगा आसान! नीतीश सरकार की नई नीति से इन लोगों को बड़ी राहत; ऐसे मिलेगा लाभ Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज
23-Aug-2024 05:16 PM
By First Bihar
PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के विस्तार को लेकर लगातार कोशिश में जुटे हैं। पिछले दिनों जेडीयू ने एलान किया था कि वह झारखंड में एनडीए के साथ गठबंधन कर विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी लेकिन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए जेडीयू पिछले कई सालों से जदोजहद कर रही है। ललन सिंह से पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने के बाद नीतीश कुमार जेडीयू को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिलाने के लिए मुहिम में जुट गए हैं और राज्यों में पार्टी के विस्तार पर उनका फोकस है। यही वजह है कि उन्होंने जेडीयू नेताओं को बड़ी जिम्मेवारी सौंपते हुए कई राज्यों में प्रभारियों को नियुक्त कर दिया है।
सीएम नीतीश ने अपने करीबी मनीष कुमार वर्मा को उड़िशा और कर्नाटक का प्रभारी बनाया है जबकि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा को दिल्ली का प्रभारी, श्रवण कुमार को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया है। इसके साथ ही साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने पार्टी के अन्य नेताओं को राज्यों की जिम्मेवारी सौंपी है।
