रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि रामनवमी से पहले घर में लाएं ये 5 शुभ चीजें, दूर होंगे वास्तु दोष; आएगी सुख-समृद्धि ‘पटना के गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों को देंगे मुफ्त LPG सिलेंडर’, पप्पू यादव का बड़ा एलान बिहार दिवस पर सूबे को संवारने वाले मुख्यमंत्री को बधाई, JDU महासचिव 'सेतु' ने CM नीतीश से की मुलाकात...दी शुभकामनाएं बिहार में कॉलेज के गेस्ट फैकल्टी की संदिग्ध मौत, लॉज के कमरे में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर पटना के मुसल्लहपुर कृषि बाजार का होगा मॉडर्नाइजेशन, इतने करोड़ में तैयार होगा आधुनिक परिसर भूमि विवाद ने लिया खूनी रूप: 10 इंच जमीन के लिए बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, विरोध में सड़क जाम बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी सख्त: 200 भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों की डिजिटल फाइल तैयार; SP के नेतृत्व में विशेष टीम गठित
02-Oct-2025 12:10 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर आमतौर पर सख्त इंतजाम किए जाते हैं, लेकिन आज एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। कड़ी सुरक्षा के बावजूद एक व्यक्ति अचानक मुख्यमंत्री के पास पहुंच गया, जिससे पूरे सुरक्षा तंत्र पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना उस समय की है जब मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मंच से नीचे उतर रहे थे। तभी एक व्यक्ति पीले रंग का कागज लेकर अचानक उनकी ओर बढ़ा। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उस व्यक्ति को पकड़ने की कोशिश की।
इस अप्रत्याशित घटना से खुद मुख्यमंत्री कुछ पल के लिए अचंभित रह गए। अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच भी वह व्यक्ति नीतीश कुमार के इतने करीब कैसे पहुंच गया? घटना ने सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना