Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
03-Nov-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में नौकरी को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच एक बार फिर से आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लगातार दावा कर रहे हैं कि मात्र 17 महीने के कार्यकाल में उन्होंने लाखों लोगों को सरकारी नौकरी दी। बिहार में स्वास्थ्य विभाग में हुई बहाली को लेकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, तेजस्वी यादव ने अपने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अब तक का सबसे गंभीर आरोप लगाया है कि उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते स्वास्थ्य विभाग में जो डेढ़ लाख नौकरी थी, उसकी फाइल को सीएम ने अपने कैबिनेट में आने से रोकवा दिया था और अब उनसे अनुरोध किया था फाइल आने दीजिए, तो मुख्यमंत्री ने कहा था कि बाद में देखा जाएगा। तेजस्वी ने ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से हाथ जोड़कर अपील की है कि उस फाइल को पास कराएं। उन्होंने कहा कि अगर नौकरी देने में समझ में नहीं आ रहा है तो तेजस्वी बैठा हुआ है, तेजस्वी से पूछिए कि कहां-कहां नौकरी मिलेगी।
तेजस्वी यादव ने कहा कि कौन कहता था कि बिहार में नौकरी मिलेगा। यही नीतीश कुमार कहते थे कि बिहार में नौकरी कहां से देंगे, पैसा कहां से लाएगा तेजस्वी से पूछो लेकिन सरकार में जब हम आए तो हमने यह करवाया। यह बात सही है कि नीतीश कुमार सीएम हैं, नाम उन्हीं का होगा लेकिन करवाया किसने यह सब कोई जानता है। हमारा जो प्रयोजन था नौकरी देने का वह हमने पूरा किया है।
वहीं बिहार की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर तेजस्वी ने दावा किया कि चारों सीटें महागठबंधन के खाते में आ रही हैं। जनता का भरोसा नीतीश कुमार की सरकार से बिल्कुल उठ गया है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार बहुत अच्छा चल रहा है और हम लोग चारों सीटों पर चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा कि आज बिहार की स्थिति देख लीजिए, हमने 110 हत्या का डाटा आज पोस्ट किया है। बिहार में हालत क्या है, अपराधियों का पावर है। अपराधियों की दीपावली है लेकिन सरकार सब कुछ देख रही है।
वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के यह नारा देने पर कि बंटोगे तो कटोगे, इसपर तेजस्वी यादव ने कहा कि इन लोगों का काम ही है सिर्फ नफरत फैलाना। ये लोग सिर्फ समाज में नफरत फैलाएंगे, शिक्षा पर बात नहीं करेंगे, स्वास्थ्य पर बात नहीं करेंगे, नौकरी पर बात नहीं करेंगे लेकिन अब इन लोगों की पूरी चौकड़ी जनता समझ चुकी है इन लोगों को सबक सिखाएगी।