मुजफ्फरपुर से लापता बंगाल का मजदूर 6 साल बाद पुणे में मिला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी लखीसराय DM मिथिलेश मिश्र का तबादला, ADM नीरज कुमार को मिला अतिरिक्त प्रभार पूर्व DSP गौतम कुमार सस्पेंड: आय से अधिक संपत्ति मामले में सरकार की बड़ी कार्रवाई, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला 25 लाख युवाओं को मुफ्त टैबलेट देगी सरकार, इन अनुबंधकर्मियों के मानदेय में बढ़ोतरी का फैसला LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर LPG यूजर्स ध्यान दें: समय रहते जरूर कर लें AADHAAR से जुड़ा यह जरूरी काम, वरना नहीं बुक होगा गैस सिलेंडर BIHAR: जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत के बाद एक्शन में पुलिस, 3500 लीटर शराब को किया नष्ट ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी
29-Jan-2020 01:51 PM
PATNA : अभी-अभी राजनीतिक गलियारें से बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली चुनाव प्रचार में सीएम नीतीश कुमार का कार्यक्रम तय हो गया है। सीएम नीतीश कुमार दो फरवरी दो दिल्ली चुनाव प्रचार में इंट्री मारेंगे। वे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव प्रचार करेंगे।
नीतीश कुमार दो फरवरी को दिल्ली में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। संगम बिहार विधानसभा क्षेत्र में नीतीश कुमार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ चुनाव प्रचार करेंगे तो वहीं बुराड़ी में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ नीतीश कुमार वोट मांगेंगे।
सीएम नीतीश कुमार ने पहले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार में जाने के मसले पर कहा कि वे 30 जनवरी तक व्यस्त हैं, इसके बाद ही आगे की सोचेंगे।अब नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम जारी हो गया है। बीजेपी के कदम से कदम मिलाते हुए नीतीश दिल्ली में अपना कदम रखेंगे। बीजेपी के दिग्गजों के साथ मिलकर नीतीश दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों से अपने पार्टी के प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे।
बता दें कि बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू के साथ दो सीटों पर समझौता किया है। दिल्ली के संगम बिहार और बुराड़ी की सीटें जेडीयू को दी गयी हैं। बुराड़ी से जेडीयू के शैलेन्द्र कुमार और संगम बिहार सीट से एससीएल गुप्ता को टिकट दिया गया है। दिल्ली में बिहारी आबादी की खासी तादाद इन दोनों सीटों पर बसती है। वहीं बिहार की प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी भी दिल्ली में कांग्रेस से समझौता कर चार सीटों पर अपनी किस्मत आजमा रही है।