ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Accident : बैरिकेडिंग बनी मौत का जाल! BCA छात्र की दर्दनाक मौत, सड़क पर बवाल Bihar School News : बिहार में बच्चों की कमजोर पढ़ाई पर बड़ा एक्शन! अब हर शनिवार टीचर्स करेंगे मंथन, जानिए क्या बदलेगा Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था

Home / politics / चिराग पासवान को उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ऑफऱ, जानिये क्या है ये ऑफर

चिराग पासवान को उपेंद्र कुशवाहा ने दिया ऑफऱ, जानिये क्या है ये ऑफर

17-Aug-2021 07:37 PM

JEHANABAD: बिहार यात्रा पर निकले जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चिराग पासवान और उनके सहयोगियों को ऑफर दे दिया है. पत्रकारों ने चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा था उसके जवाब में उपेंद्र कुशवाहा ने ऑफर दिया. इससे अलग कुशवाहा ने एक बार फिर दुहराया कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं यानि उनमें प्रधानमंत्री बनने की सारी योग्यता है. 

चिराग को क्या मिला ऑफर

दरअसल उपेंद्र कुशवाहा से पत्रकारों ने चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछा था. कुशवाहा ने कहा कि चिराग ही नहीं बल्कि लोजपा का कोई भी नेता अगर जेडीयू में आना चाहता है तो वह आवेदन दे. जेडीयू नेतृत्व उस पर जरूर विचार करेगा. दरअसल उपेंद्र कुशवाहा से सवाल पूछा गया था कि विधानसभा चुनाव में उन्होंने भी नीतीश कुमार का विरोध किया था. लेकिन नीतीश कुमार ने उन्हें गले लगाकर जेडीयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनवा दिया. वहीं जब चिराग ने नीतीश कुमार का विरोध किया तो उनकी पार्टी तोड़ दी गयी. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि चिराग की पार्टी में टूट में जेडीयू का कोई रोल नहीं है. लेकिन चिराग या उनके साथी चाहें तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में आस्था जताते हुए जेडीयू में शामिल होने का आवेदन दे सकते हैं. 



बार-बार नीतीश को पीएम मैटेरियल क्यों बता रहे कुशवाहा

जहानाबाद में भी पत्रकारों से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार पीएम मैटेरियल हैं. यानि उनमें प्रधानमंत्री बनने के तमाम गुण है. वैसे फिलहाल नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं औऱ जेडीयू को उनके नेतृत्व पर भरोसा है. लेकिन नीतीश भी प्रधानमंत्री बनने की योग्यता रखते हैं. सवाल ये उठ रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा अपनी हर प्रेस कांफ्रेंस में नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल क्यों बता रहे हैं.


जेडीयू में गुटबाजी नहीं

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जेडीयू में किसी तरह की कोई गुटबाजी नहीं है. पार्टी नीतीश कुमार के नेतृत्व में मजबूती से काम कर रही है. नीतीश कुमार के प्रति समाज के सभी वर्ग के लोगों का अटूट भरोसा है और वे बिहार के सर्वमान्य नेता हैं. 


जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि अपनी बिहार यात्रा के दौरान वे डेढ़ दर्जन जिलों का दौरा कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने आम लोगों से बात कर सरकार के कामकाज पर फीडबैक लिया है. वहीं जेडीयू कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे गरीबों-वंचितों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए मुस्तैद रहे. उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के कामकाज से सारे लोग प्रसन्न हैं.