ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये

Home / politics / चिराग को राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, बोले- डंके की चोट पर कहता...

चिराग को राजनाथ सिंह ने दिया जवाब, बोले- डंके की चोट पर कहता हूं नीतीश के दामन पर भ्रष्टाचार का कोई दाग नहीं

31-Oct-2020 09:04 PM

By Meraj Ahmad

GOPALGANJ :  बिहार विधानसभा चुनाव लगातार सीएम नीतीश को निशाने पर लेने वाले चिराग पासवान को भारतीय जनता पार्टी जवाब जवाब दे रही है. एक ओर चिराग पीएम मोदी के लिए तारीफों की पूल बांध रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएम नीतीश के ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रहे हैं. चिराग के तमाम आरोपों के बाद अब केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मैदान में उतर गए हैं. 


गोपालगंज में शनिवार को चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की. उन्होंने डंके की चोट पर कहा कि बिहार ही नहीं पूरे हिंदुस्तान में कोई भी व्यक्ति अंगुली उठाकर नहीं कह सकता है कि सीएम नीतीश कुमार के दामन पर कोई भ्रष्टाचार के आरोप है.


शनिवार को गोपालगंज में बैकुंठपुर के मोहम्मदपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने एनडीए समर्थित के भाजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तिवारी को जितने की अपील की. राजनाथ सिंह ने कहा की यह बहस का मुद्दा हो सकता है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने ये काम नहीं किया, ये काम क्यों किया. लेकिन यह कोई नहीं कह सकता है कि उनके ऊपर किसी तरह के भ्रष्टाचार के आरोप लगे हो.


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा की हमारे बिहार रेजिमेंट के 20 जवानों ने अपनी सहादत देकर भारत माता के स्वाभिमान को बचाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि जिन माताओं ने ऐसे वीर जवान को माताओं ने अपने कोख से पैदा किया है. वैसे माताओं के चरणों में शीश झुकाकर नमन करते है. जिन्होंने अपने बलिदान देकर भारत के स्वाभिमान की रक्षा की है. आज उनके बदौलत दुनिया के किसी देश में यह हिम्मत नहीं है कि वे भारत के एक इंच की जमीन पर कब्ज़ा कर सके.


राजनाथ सिंह ने कहा की बिहार में बीजेपी जदयू की सरकार बनाइये. दीपावली आ रही है. दीपावली के मौके पर लक्ष्मी जी घर में आती है. इसीलिए लोग पूजा पाठ करते है. लेकिन लक्ष्मी जी घर में आती है तो लालटेन लेकर घर में नहीं आती है. बल्कि वे कमल के फूल पर बैठकर घर में आती है. इसलिए इस बार चुनाव में बीजेपी गठबंधन को भारी मतों से चुनाव जिताकर एनडीए की सरकार बनाइये.