हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
11-Nov-2020 10:49 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीएम बनने का सपना लिए चिराग पासवान अकेले ही जब मैदान में उतरे तो बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने कहा कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी एलजेपी वोट कटवा है. जब रिजल्ट आया तो यह साबित भी हो गया की वह सही बोल रहे थे.
42 सीटों पर पहुंचाया नुकसान
चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए का काफी नुकसान पहुंचाया है. एलजेपी ने जेडीयू के 36, वीआईपी के 4, हम और बीजेपी को एक-एक सीट पर नुकसान पहुंचाया. जिसके कारण एनडीए को भारी नुकसान हुआ है. यही कारण है कि जेडीयू को सीटें कम आई है. जेडीयू 43 सीटों पर ही सिमट गई.
खुद अपने भाई को भी जीता नहीं पाए
चिराग पासवान भले ही अपने कई सीटों पर जेडीयू को हरा दिया हो, लेकिन वह खुद अपने भाई को रोसड़ा से चुनाव जीता नहीं पाए. वह बुरी तरह से हार गए. किसी तरह से मटिहानी से एक एलजेपी के उम्मीदवार अपने दम पर चुनाव जीते. जिससे एलजेपी का बिहार में किसी तरह से खाता खुला है. लेकिन यह बात साबित हो गया है कि एलजेपी बिहार में वोट कटवा बनी रही और चिराग पासवान का सीएम बनने का सपना टूट गया.
नीतीश को जेल भेजने की करते थे बात
प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर चुनावी सभा तक चिराग पासवान कह रहे थे कि वह नल जल योजना में घोटाला करने वाले दोषी बिहार के छोटे अधिकारी से लेकर सीएम नीतीश कुमार तक को वह जेल भिजवाएंगे. चिराग पासवान बीजेपी के साथ सरकार बनाने का सपना देख रहे थे, लेकिन यह सपना ही रह गया.