ब्रेकिंग न्यूज़

घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार; भारी मात्रा में चोरी के गाड़ियां बरामद छपरा में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख Bihar news: महावीर जयंती पर स्कूल में ‘जाम से जाम’… नालंदा में शराबबंदी की उड़ी धज्जियां, वीडियो से मचा हड़कंप बिहार में अंतिम यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौत

Home / politics / BJP विधायकों की बैठक में नहीं चुना जा सकता नेता, अब CM आवास...

BJP विधायकों की बैठक में नहीं चुना जा सकता नेता, अब CM आवास पर बैठक में चुने जाएंगे नेता और उपनेता

15-Nov-2020 12:12 PM

PATNA: बीजेपी ऑफिस में विधायक दलों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन बीजेपी अपना विधानमंडल दल का नेता नहीं चुन सकी. नवनिर्वाचित विधायकों के परिचय के बाद बैठक खत्म कर दी गई है. सभी बीजेपी विधायक सीएम आवास के लिए रवाना हो गए हैं. 

एनडीए की बैठक में चुना जाएगा नेता

अब एनडीए की बैठक में ही एनडीए विधायक दल का नेता और उप नेता को चुना जाएगा. कुछ देर में सीएम आवास पर यह बैठक होने वाली है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंच गए हैं. वह स्टेट गेस्ट हाउस में हैं. वह एनडीए की बैठक में शामिल होंगे. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, नित्यानंद राय, सुशील मोदी, बीजेपी के कई विधायक राजनाथ सिंह के साथ स्टेट गेस्ट हाउस में मौजूद. राजनाथ सिंह एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं.


कुछ देर में एनडीए की होगी बैठक

कुछ देर में एनडीए विधायक दल की बैठक सीएम आवास पर होने वाली है. यह पहले से ही तय है कि सीएम नीतीश कुमार को ही एक बार फिर से बनना है. बीजेपी, हम और वीआईपी के नेता इसकी पहले ही एलान कर चुके हैं. इस बैठक में सरकार गठन को लेकर सारे निर्णय इसी बैठक में लिए जायेंगे. बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के सभी नेता सीएम आवास पहुंचे रहे हैं. 


16 को शपथ ले सकते हैं नीतीश

बताया जा रहा है कि बैठक के बाद एनडीए के नेता सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे और विधायकों की सूची राज्यपाल को सौंपेंगे. जिसके बाद वैधानिक प्रक्रिया के तहत राज्यपाल उसके बाद एनडीए के नेता को सरकार गठन का आमंत्रण देंगे. बताया जा रहा है कि 16 नवंबर को नीतीश कुमार शपथ ले सकते हैं.