Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana : आपके खाते में भी अभी तक नहीं आया है 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के 10 हज़ार रुपए, तो जानिए अब खाते में कब आएंगे पैसे Aadhaar App : आप भी अपने आधार में घर बैठे अपडेट करें पता, मोबाइल नंबर और नाम, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस Bihar weather forecast : बिहार के इन दो जिलों में डॉप्लर वेदर रडार लगाएगा इसरो, जानिए क्या होगा फायदा; किसानों को भी मिलेगी यह सुविधा Bihar Jobs 2026: बिहार में 44,321 एएनएम और 45 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, युवाओं के लिए बड़ा मौका Patna Metro : पटना में चलेगी छह कोच वाली मेट्रो, जानिए दुसरे फेज में किस स्टेशन तक होगा परिचालन Bihar Weather Update: फरवरी में 30°C के पार तापमान, 22 फरवरी तक शुष्क रहेगा मौसम – IMD Alert सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल
01-Jan-2026 08:09 AM
By FIRST BIHAR
Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन जनवरी के मध्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल यह जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के पास है, जो साल 2020 से अध्यक्ष पद पर हैं।
सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में बदलाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और नितिन नवीन का मध्य जनवरी तक भाजपा के शीर्ष पद पर नियुक्त होने का रास्ता साफ माना जा रहा है। वे इस पद पर 2029 के लोकसभा चुनाव तक रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक, 18 लाख पोलिंग बूथों में से 17 लाख और देश की 1050 जिलों में से 950 से अधिक जिलों में पार्टी ने संगठन चुनाव कर लिए हैं। पार्टी के संविधान के अनुसार 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 30 में चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एक बीजेपी नेता ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद लगभग 3-4 दिन में यह प्रक्रिया पूरी कर राष्ट्रीय परिषद से मंजूरी दी जाएगी।
पार्टी के अन्य सूत्र ने कहा कि मकर संक्रांति के आसपास इस प्रक्रिया की घोषणा हो सकती है, ऐसे में 20 जनवरी तक नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के ऐलान की संभावना है। सियासी जानकारों का मानना है कि वर्ष 2025 के अंत में बिहार के विधायक नितिन नवीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करना पार्टी में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत है। साल 2026 में उनकी जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की होगी, जिसमें बंगाल चुनाव सबसे चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।