Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
28-Dec-2025 05:55 PM
By FIRST BIHAR
Nitin Nabin: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को दिल्ली में नया आवास आवंटित कर दिया गया है। उनका नया पता लुटियंस जोन स्थित बंगला नंबर 9, सुनेहरी बाग रोड होगा। मकर संक्रांति के बाद नितिन नवीन अपने नए आवास में शिफ्ट हो जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इसी इलाके में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी बंगला संख्या 5 में रहते हैं।
पिछले चार–पांच दिनों से नितिन नवीन के लिए दिल्ली में आवास की तलाश चल रही थी। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर भी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार, 15 जनवरी के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के सिलसिले में सभी राज्यों के भाजपा प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली बुलाया जा सकता है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 18 से 20 जनवरी के बीच पूरी होने की संभावना है। ऐसे में 20 जनवरी तक नितिन नवीन को नया भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है। भाजपा शासित आधे से अधिक राज्यों में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और 29 राज्यों ने अपने आंतरिक चुनाव संपन्न कर लिए हैं।
इन राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन की उम्मीदवारी के समर्थन में नामांकन पत्रों का एक सेट दाखिल करेंगे। वहीं दूसरा सेट भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों द्वारा जमा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इन नामांकन पत्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भी हस्ताक्षर होंगे।
चूंकि नितिन नवीन ही एकमात्र उम्मीदवार माने जा रहे हैं, इसलिए भाजपा के मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा नामांकन की जांच के बाद उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की औपचारिक घोषणा जल्द की जाएगी। इस अवसर पर भाजपा शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्षों को दिल्ली में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है। नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जनवरी 2026 से जनवरी 2029 तक रहने की संभावना है।
बता दें कि बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन बीते मंगलवार को पहली बार पटना पहुंचे थे, जहां पार्टी नेताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया था। बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक नितिन नवीन शाम को बिरचंद पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका अभिनंदन किया था।