पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
20-Feb-2021 12:29 PM
PATNA : बीजेपी नेता आरके सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार के निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता का काम नहीं करने वालों को स्थानीय निकायों और पंचायतों के चुनाव लड़ने पर रोक एक जनहितकारी निर्णय है.
आरके सिन्हा ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो यह निर्णय लिया है कि जो जनप्रतिनिधि विशेष कर पंचायतों के मुखिया या नगर निगम/नगर परिषद् के वार्ड पार्षद इत्यादि जिनको नल-जल का काम पूरा करने का दायित्व दिया गया है, यदि वे घर-घर नल-जल पहुंचाने में सफल नहीं हो पाये हैं तो उनको चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी जायेगी. यह एक अच्छा निर्णय है.
क्योंकि, जनप्रतिनिधियों का काम सिर्फ नेतागिरी करना और बातें बनाना ही नहीं होना चाहिए. यदि उनको कुछ प्रशासनिक अधिकार दिये गये है तो पर्याप्त फंड भी दिया गया है. निश्चित काम बताया गया है तो उसे पूरा करना भी उनका कर्तव्य है. यही तो जनता का काम है. जनप्रतिनिधि इसी के लिए होता है. अतः जो जनता का काम पूरा न करे उसे चुनाव लड़ने से रोकने का मुख्यमंत्री का यह निर्णय सराहनीय है.