Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा BIHAR NEWS : बागमती नदी में बड़ा हादसा! 25–30 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत; कई लोग लापता… रेस्क्यू जारी घर से चंद कदम पहले घात लगाकर हमला… बर्तन बेचकर लौट रहे कुम्हार को सिर में गोली मारकर मौत के घाट उतारा BIHAR NEWS : बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा! दो ऑटो की सीधी भिड़ंत में 6 घायल, 3 की हालत गंभीर "सुनो, तुम मेरे दोस्त के साथ एक रात..." गर्लफ्रेंड से अजीबोगरीब डिमांड करने लगा बॉयफ्रेंड, जब लवर ने मना किया तो... BIHAR NEWS : मेले के बहाने निकली किशोरी का आम के बगीचे में फंदे से लटका मिला शव, इलाके में दहशत अब मशीन बताएगी खून की पूरी कहानी… बिहार में AI से होगी जांच, मोबाइल पर आएगी रिपोर्ट Bihar News : जहरीली शराब का कहर? संदिग्ध मौतों से मचा हड़कंप, मृतकों की संख्या 3, 15 बीमार, जांच तेज Bihar crime news : दिनदहाड़े रेलवे लोको पायलट की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां; इलाके में दहशत Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू
28-Feb-2024 03:37 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक बीजेपी में शामिल हो गये हैं। महागठबंधन के तीन विधायकों के बीजेपी का दामन थामने पर महागठबंधन के नेताओं का कहना है कि जोर जबरदस्ती और दवाब देकर बीजेपी में शामिल कराया जा रहा है। इन आरोपों का खंडन करते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा कहा कि क्या किसी को जबरदस्ती अगवा करके लाया जा रहा है? क्या किसी के साथ जोर जबरदस्ती किया जा रहा है? जो जनप्रतिनिधि हैं वो अपने मतदाताओं की आवाज को सुनते हुए अपना निर्णय ले रहे हैं।
तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए ऋतुराज ने कहा कि अभी कुछ दिन पहले किसने अपने आवास पर विधायकों को बंद करके रखा था। जिसे पुलिस छुड़वा कर ला रही थी। उन्होंने कहा कि जिनका घर खुद कांच का हो वो दूसरे के घर पर पत्थर नहीं फेंका करते। उन्होंने कहा कि जन विश्वास यात्रा पर निकले तेजस्वी बिहार में बदलाव की बात कर रहे हैं लेकिन उनको यह पता होगा की बदलाव तभी आएगा जब केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार होगी।
2005 से पहले तेजस्वी के माता-पिता बिहार को किस हाल में ले गये थे यह पूरा बिहार जानता है। 2005 के बाद जो बिहार में बदलाव आया वो एनडीए के शासन में आया। बिहार को यदि विकास के रास्ते पर ले जाना है तो एनडीए की डबल इंजन की सरकार का रहना बहुत जरूरी है। वही ऋतुराज ने कहा कि यदि आपने गरीब की हकमारी की है तभी ईडी और सीबीआई आपके घर जाएगी। मोदी जी ने साफ कहा है कि ना खाऊंगा ना खाने दूंगा। इसलिए हिसाब तो देना पड़ेगा।
