ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / politics / BJP के दबाव में नहीं आएंगे चिराग, बोले- LJP मां है और पार्टी...

BJP के दबाव में नहीं आएंगे चिराग, बोले- LJP मां है और पार्टी हितों से समझौता नहीं

30-Sep-2020 05:31 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी को एनडीए में लाने के लिए बीजेपी ने भले ही सीट शेयरिंग का ऐलान फिलहाल टाल दिया हो लेकिन चिराग पासवान बीजेपी के सामने झुकते नहीं दिख रहे हैं. चिराग पासवान ने आज दिन भर अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 121 मीटिंग के बाद खुला ऐलान कर दिया कि वह पार्टी की हितों से समझौता नहीं करेंगे. 


चिराग पासवान ने कहा है कि उनके पिता रामविलास पासवान पार्टी की हर बैठक में यह कहते रहे कि राष्ट्र सबसे पहले हैं और दूसरे नंबर पर पार्टी पार्टी मां होती है और उसके बाद ही व्यक्तिगत स्वार्थ की बारी आती है. चिराग ने कहा कि किसी भी कीमत पर वह पार्टी की हितों से समझौता नहीं करेंगे.  चिराग पासवान जब अपनी पार्टी के नेताओं के साथ 121 मीटिंग के बाद बाहर निकले तो बिहार के नेताओं ने उन्हें अपने स्टैंड पर कायम रहने को कहा. इस पूरे प्रकरण का वीडियो भी सामने आया है. चिराग पासवान के पार्टी नेता यह कहते रहे कि किसी भी कीमत पर हमें झुककर समझौता नहीं करना चाहिए.


पार्टी नेताओं की अपील पर चिराग पासवान ने भी दो टूक शब्दों में कहा है कि हम किसी के दबाव में नहीं आने वाले अगर कोई सोचता है कि वह हमें दबाव में ले आएगा, तो यह उनकी गलतफहमी है चिराग पासवान पहले ही कह चुके हैं कि वह 143 सीटों पर अपनी पार्टी का उम्मीदवार उतारने को तैयार हैं. बीजेपी से उनकी बातचीत नहीं बन पाने के बावजूद अब एनडीए में उन्हें बनाए रखने के लिए 2 से 3 दिन का वक्त जेपी नड्डा ने पार्टी नेताओं को दिया है. ऐसे में चिराग का यह हुंकार बीजेपी की चुनौतियां और बढ़ाएगा.