बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
28-Sep-2025 11:29 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: भारतीय जनता पार्टी ने 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में कुल 45 सदस्यों को शामिल किया गया है, जिन्हें अलग-अलग इलाकों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
इस समिति में दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, ऋतुराज सिन्हा और रवि शंकर प्रसाद जैसे कई दिग्गज नेताओं को शामिल किया गया है। ये सभी नेता चुनाव अभियान समिति की कमान संभालेंगे और पूरे बिहार में अभियान की नियमित समीक्षा भी करेंगे।
दरअसल, बीजेपी के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे थे। दो दिनों के दौरे के दौरान शाह ने लगातार पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में शाह ने बिहार चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया था।
अमित शाह के वापस दिल्ली लौटने के बाद बिहार बीजेपी ने चुनाव अभियान समिति का एलान कर दिया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने 45 सदस्सीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा कर दी है। इस समिति में बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को जगह दी गई है। बीजेपी की इस घोषणा को आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना
