बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
03-Dec-2025 12:54 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Winter Session: नई सरकार के गठन के बाद बिहार विधानसभा के प्रोक्टेम स्पीकर चुने गए नरेंद्र नारायण यादव विधानसभा के उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्होंने उपाध्यक्ष पद के लिए दो दिसंबर को नामांकन दाखिल किया था।
दरअसल, बिहार की सत्ता में एनडीए सरकार की फिर से वापसी के बाद नई सरकार का गठन हुआ है। सरकार गठन के बाद बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुलाया गया। पांच दिवसीय सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की सदस्यता दिलाई गई। विधायकों के शपथ ग्रहण के लिए सबसे वरिष्ठ विधायक नरेंद्र नारायण यादव को विधानसभा को प्रोक्टेम स्पीकर चुना गया।
उन्होंने प्रोक्टेम स्पीकर के तौर पर सभी विधायकों को शपथ दिलाई। विधायकों के शपथ ग्रहण के दूसरे दिन स्पीकर का चुनाव हुआ। गयाजी से बीजेपी विधायक प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। इसके बाद उपाध्यक्ष पद के लिए जेडीयू विधायक नरेंद्र नारायण यादव ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद माना जा रहा था कि उनका निर्विरोध निर्वाचन हो जाएगा।
स्पीकर ने नामांकन के लिए तीन दिसंबर को दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित किया था, इस बीच किसी और सदस्य ने उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया, ऐसे में नरेंद्र नारायण यादव बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हो गए। विपक्ष के किसी सदस्य ने इसका विरोध नहीं किया।