बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट
24-Jul-2025 12:03 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार में मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। विपक्षी नेताओं के बयानों से साफ है कि यह मुद्दा आने वाले विधानसभा चुनाव में बड़ी बहस बनने जा रहा है। तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार की संभावना वाले बयान के बाद अब महागठबंधन के अन्य नेता, कांग्रेस और राजद के विधायक, भी खुलकर मैदान में आ गए हैं।
चुनाव बहिष्कार को कांग्रेस का समर्थन
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक राजेश कुमार ने कहा है कि अगर तेजस्वी यादव ने वोटर लिस्ट विवाद को लेकर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की बात कही है, तो इसमें कुछ गलत नहीं है। हम कोई भी फैसला लेने को तैयार हैं। अगर जरूरत पड़ी तो जनता की राय लेकर चुनाव बहिष्कार करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गरीबों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के वोट काटे जा रहे हैं, जो एक बड़ी साजिश का हिस्सा है। इस साजिश को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और चुनाव आयोग को इसमें सफल नहीं होने देंगे।
वोटर लिस्ट के मुद्दे पर किसी भी हद तक जाएंगे
वहीं राजद विधायक मुकेश रोशन ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें एक मिनट भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। उन्होंने सदन में जो किया, उसके लिए उन्हें तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। मुकेश रोशन ने चुनाव आयोग पर भाजपा के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया और कहा कि हम वोटर लिस्ट के मुद्दे पर किसी भी हद तक जा सकते हैं। अगर बहिष्कार करना पड़ा, तो करेंगे।
चुनाव बहिष्कार की चेतावनी बेबुनियाद
उधर, बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने तेजस्वी यादव की चुनाव बहिष्कार की चेतावनी को बेबुनियाद करार दिया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ डर फैलाने की कोशिश है। जो गलत लोग हैं उन्हें हटाया जा रहा है और सही लोगों को जोड़ा जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए चुनाव में उतरेगा और जीत दर्ज करेगा।
अवैध वोटर्स का काम काटने से विपक्ष नाराज
वहीं भाजपा विधायक हरीभूषण ठाकुर ने भी विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राजद और महागठबंधन चुनाव बहिष्कार जैसी बात कभी नहीं कर सकते। चुनाव आयोग किसी के दबाव में नहीं आएगा। सही नाम वोटर लिस्ट में रहेगा, गलत लोगों को हटाया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष इसलिए नाराज है क्योंकि अवैध तरीके से शामिल नामों को हटाया जा रहा है।
पटना से विश्वजीत आनंद और प्रेम राज की रिपोर्ट..