Bihar News: बिहार जैसे गरीब राज्य में एक दिन के लिए वीआईपी Toilet बनाने पर लाखों- लाख रू खर्च किए जा रहे हैं. यह किसी की जेब से नहीं बल्कि सरकार के खजाने का खर्च हो रहा. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग एक दिन और एक जगह के लिए अस्थाई तौर पर बनाए गए V.I.P Toilet पर 4-5 लाख रू खर्च कर रहा है.
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अभियंता प्रमुख नित्यानंद प्रसाद ने 2 जून को महालेखाकार को पत्र भेजा है. जिसमें V.I.P Toilet के निर्माण पर खर्च हुई राशि निकासी के संबंध में जानकारी दी है. विभाग की तरफ से कहा गया है कि लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अररिया के अंतर्गत V.I.P Toilet and urinal का निर्माण कराया गया था. 22 जनवरी 2025 को रानीगंज में मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को लेकर यह वीआईपी कार्य कराए गए थे.
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की तरफ से कहा गया है कि 22 जनवरी 2025 को Raniganj प्रखंड में वित्तीय वर्ष 2024-25 में कराये गये V.I.P Toilet कार्यों के लिए ₹4,71,691(चार लाख इकहत्तर हजार छः सौ इक्यानबे रू ) की स्वीकृति दी गई है. स्वीकृत राशि की निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल अररिया होंगे. यह राशि अररिया कोषागार से निकासी की जाएगी।