बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
24-Jul-2025 03:15 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Assembly Monsoon session: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान गुरुवार को दूसरी पाली की कार्यवाही में सदन का माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संबोधन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के विधायकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई की नौबत तक पहुंच गई।
दरअसल, सदन में सबसे पहले तेजस्वी यादव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच तीखा वाक्युद्ध हुआ। इसके बाद दोनों दलों के विधायक खड़े होकर आपस में बहस करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि स्पीकर को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बावजूद पक्ष और विपक्ष के विधायक आपस में भिड़े रहे। बीजेपी विधायक संजय सिंह माइक तोड़कर मारने आए, इसके बाद बात और बढ़ गई। राजद-कांग्रेस के कई विधायक सत्ता पक्ष की तरफ लपके। तेजस्वी और बीजेपी एमएलए जनक सिंह में बाद विवाद हो रहा था।
इस पर तेजस्वी यादव ने जनक सिंह को कहा कि इतना बोलिएगा तो नीचे गिला हो जाएगा। इसपर बीजेपी विधायक संजय सिंह ने विरोध किया और कहा कि जनक सिंह तुम्हारे बाप के साथ काम किए हैं। इसके बाद राजद विधायक, विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी समेत कई विधायक सत्ता पक्ष की तरफ दौड़े। बाद में सदन में मौजूद मार्शल ने किसी तरह से हालात को काबू में किया।
गणेश सम्राट के साथ विवेकानंद की रिपोर्ट..