ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार में अजब प्रेम की गजब कहानी: युवती और महिला ने मंदिर में रचाई शादी, 15 दिनों से चल रहा था अफेयर; देखिए.. वीडियो बिहार के सरकारी विद्यालय में रहस्यमयी मौत… रात में सोई छात्रा सुबह मिली मृत, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए संगीन आरोप सूद के लिए बहू और पोतों ने किया रिश्तों का कत्ल, पीट-पीटकर कर दी बूढ़ी दादी की हत्या कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज

Home / politics / ‘बिहार तो संभल नहीं रहा है.. उनको कौन स्वीकार करेगा’ पटना में नीतीश...

‘बिहार तो संभल नहीं रहा है.. उनको कौन स्वीकार करेगा’ पटना में नीतीश के समर्थन पोस्टर लगने पर बोले नित्यानंद

19-Dec-2023 12:06 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से पहले पटना में नीतीश कुमार को नेतृत्व सौंपने वाले पोस्टर को लेकर सियासत तेज हो गई है। आनन-फानन में सभी पोस्टर्स को हटा तो लिया गया है लेकिन बात दिल्ली तक पहुंच गई है। एक तरफ जेडीयू ने पोस्टर को लेकर सफाई दी है तो वहीं बीजेपी ने इसको लेकर तंज किया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद ने दिल्ली में कहा कि नीतीश कुमार को बिहार के लोग तो देखना नहीं चाहते उन्हें देश की जनता क्यों देखना चाहेगी।


नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की जो हालत नीतीश कुमार ने बना दी है और बिहार की सरकार की जो स्थिति है उससे हर कोई वाकिफ है। बिहार में विधि व्यवसथा चौपट हो गई है, विकास नाम की कोई चीज नहीं है। जो भी विकास के काम हो रहे हैं वह केंद्र के पैसों से किए जा रहे हैं। ऐसे में जो बिहार को नहीं संभाल पा रहे हैं तो उनको कौन स्वीकार करने वाला है। राजनीतिक में नीतीश कुमार का कोई महत्व नहीं रह गया है। जब बिहार के लोग नीतीश कुमार को नहीं देखना चाहते हैं तो देश का तो सवाल ही नहीं उठता।


बता दें कि दिल्ली में इंडी गठबंधन की बैठक से पहले पटना में नीतीश को नेता बनाने की मांग उठ गई। पटना की सड़कों पर नीतीश के समर्थन में पोस्टर तो जरूर लगाए गए हैं। पोस्टर में नीतीश की तस्वीर को बड़े लीडर के तौर पर दिखाई गई है और लिखा गया है कि, “अगर सच में जीत चाहिए तो फिर एक निश्चय चाहिए एक नीतीश चाहिए”। पटना की सड़कों पर ये पोस्टर किसकी तरफ से लगाए गए हैं इसे छिपाने की कोशिश की गई हालांकि जब मीडिया में खबरें आईं तो आनन-फानन में सभी पोस्टर हटा लिए गए।