ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / politics / Bihar Politics: ‘NDA सरकार के ऊपर “विजय” प्राप्त कर अपराधी “सम्राट” बन गए...

Bihar Politics: ‘NDA सरकार के ऊपर “विजय” प्राप्त कर अपराधी “सम्राट” बन गए हैं’ तेजस्वी ने फिर जारी किया क्राइम बुलेटिन

Bihar Politics: बिहार में बढ़ते अपराध पर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर फिर से निशाना साधा है. तेजस्वी ने 17 वारदातों की सूची जारी कर कहा है कि NDA सरकार के ऊपर “विजय” प्राप्त कर अपराधी “सम्राट” बन गए हैं’.

12-Aug-2025 07:44 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार में अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से राज्य की एनडीए सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने एक्स पर हाल के दिनों में हुई अपराध की घटनाओं का जिक्र करते हुए एनडीए सरकार को घेरने की कोशिश की है।


तेजस्वी ने दोनो डिप्टी सीएम पर तीखा तंज किया है और लिखा कि “बिहार में अपराधियों का आतंक,अपराधी हुए घातक बीमार सरकार बिहारवासियों के लिए बनी आफत! आज की ताजा आपराधिक खबरें। अवस्थ NDA सरकार के ऊपर “विजय” प्राप्त कर अपराधी “सम्राट” बन गए है”। 


इसके साथ ही तेजस्वी ने हाल के दिनों में राज्य में हुई आपराधिक वारदातों की लिस्ट भी साझा की है। उन्होंने कुल 17 घटनाओं का जिक्र कर सरकार को घेरने की कोशिश की है। बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी सदन के बाहर और भीतर विपक्ष ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला था।