ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

लालू बिहार के इकलौते गब्बर सिंह, बोले सम्राट चौधरी..जबतक राजनीति में रहेंगे तबतक लोग डरेंगे

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 'गब्बर सिंह' कहकर राजनीति गरमा दी है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को डर और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए तेजस्वी यादव को बहस की चुनौती दी है।

22-Jun-2025 02:55 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में करीब 4 महीने बाद विधानसभा का चुनाव होने वाला है। लेकिन इससे पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। अब बिहार की राजनीति में गब्बर सिंह की एंट्री हो गयी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को विलेन बताते हुए कहा कि लालू बिहार के इकलौते गब्बर सिंह हैं। जिसने मुख्यमंत्री रहते बिहार में डर पैदा किया। उनके शासनकाल में हर कोई दहशत में रहता था। जबतक लालू राजनीति में रहेंगे तबतक लोगों को यह डर लगा रहेगा कि कहीं फिर से लालू ना आ जाएं।


उन्होंने तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता के कार्यकाल के विकास के आंकड़ों पर बहस करने की चुनौती दे डाली। पटना में मीडियासे बातचीत करते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू ने अपने शासनकाल में लोगों के बीच डर पैदा करने का काम किया। उनके राज में शाम होने के बाद कोई घर से निकलता नहीं था। लालू-राबड़ी के राज में बिहार के 12 लाख लोगों को पेंशन मिलता था आज यह आंकड़ा एक करोड़ पार हो गया है। सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू परिवार में हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। 


यह बात पूरा देश जानता है कि इन लोगों को बिहार के विकास से कोई मतलब नहीं था। भ्रष्टाचार में रिकार्ड बनाना उनका उद्धेश्य था। लालू परिवार के लोग आर्थिक अपराधी हैं। सम्राट चौधरी ने यह चेतावनी दी है कि तेजस्वी यादव या और किसी में दम है तो लालू-राबड़ी राज के 15 साल बनाम नीतीश कुमार के 20 साल पर हमसे बहस कर लें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करने वाले लालू के संबंध में सम्राट चौधरी ने कहा कि आजकल लालू इस बात को लेकर टेंशन में हैं कि बिहार में कैसे एनडीए आगे बढ़ रहा है और उनका महागठबंधन कैसे पीछे खिसक रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि मोदी जी के सहयोग से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है और जो लोग बिहार में विकास को कोसते हैं, उन्हें पटना एयरपोर्ट और मेरिन ड्राइव दिखा दीजिए सब समझ में आ जाएगा कि कथनी और करनी में कितना फर्क होता है। 


सम्राट चौधरी ने बिहार की जनता से अपील की है कि बिहार को औद्योगिक हब बनाने के लिए हमलोगों को एक और मौका दें। अभी बिहार में उद्योग लगाने का काम तेजी से चल रहा है। हमलोगों का पूरा फोकस बिहार से पलायन को रोकने का है। हम यहां इतने उद्योग लगायेंगे कि लोगों को दूसरे प्रदेश में काम करने के लिए जाना नहीं पड़ेगा। सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते दिनों कई बड़ी घोषणाएं की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को बिहार को 6000 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी है। बिहार के वृद्धिजनों, दिव्यांगजनों और विधवा बहनों को पेंशन देने के लिए राज्य सरकार 13 हजार करोड़ सालाना अब खर्च करेगी। पहले 400 रुपया महीना पेंशन मिलता था जिसे बढ़ाकर 1100 रुपया कर दिया गया है।