शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बड़ी पहल, 44 सरकारी स्कूलों में करने जा रहे बड़ा काम होली पर बदल गयी पटना मेट्रो की टाइमिंग! सुबह इस वक्त तक नहीं मिलेगी सुविधा, जानिए नया टाइम टेबल बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें
03-Mar-2026 08:34 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में पांच राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव की घोषणा होते ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। आरजेडी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान से चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। तेजस्वी यादव के संभावित दावेदार बनने पर लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि यदि तेजस्वी राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े करेंगे तो उन्हें विधानसभा चुनाव जैसी हार का सामना करना पड़ेगा।
चिराग पासवान ने कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटें एनडीए के खाते में जाएंगी, चाहे उम्मीदवार किसी भी एनडीए दल से हों। सोमवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश मुख्यालय में होली मिलन समारोह के दौरान उन्होंने यह बात कही। समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता राजू तिवारी समेत कई मंत्री, सांसद और पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने होली की शुभकामनाएं देते हुए विश्व में शांति और खुशियों की कामना भी की।
आरजेडी ने रविवार को राज्यसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। पार्टी के केंद्रीय और राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें यह तय हुआ कि राजद एनडीए के सभी पांच सीटों पर बिना मुकाबले जीत के प्रयास को चुनौती देगा। हालांकि अफवाहों के बावजूद यह स्पष्ट नहीं है कि तेजस्वी यादव उम्मीदवार होंगे या नहीं। इस महीने के अंत में राज्यसभा की पांच सीटों पर चुनाव होने हैं।
विधानसभा चुनाव में हार के बाद राजद के पास राज्यसभा के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं है। 243 सदस्यीय विधानसभा में पार्टी के पास केवल 25 विधायक हैं। कांग्रेस और वाम दलों के समर्थन के बावजूद, आवश्यक न्यूनतम 35 सदस्य संख्या से लगभग छह कम हैं।
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 6 मार्च को समाप्त हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) के पास दो सीटें हैं और पार्टी इन्हें बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है। भाजपा के 89 विधायक होने के कारण पार्टी ने दो सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं, जिनमें केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नाम तय किए जाने की संभावना है। चर्चा में बिहार के नितिन नवीन और भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के नाम शामिल हैं।
राजद एक सीट पर चुनाव लड़ने की योजना बना रहा है और अपनी उम्मीदें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन के विधानसभा में पांच सदस्य और बसपा के एक सदस्य पर रखे हुए है। इस राजनीतिक परिदृश्य में बिहार की पांच राज्यसभा सीटों की जंग अब पूरी तरह शुरू हो चुकी है।