1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
09-Feb-2025 04:20 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो बीजेपी के कार्यक्रम का है। इस वीडियो में पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह जब मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे, तो मंच पर बैठे बीजेपी के दो विधायक खर्ताटे भर रहे थे। दो विधायकों के मंच पर सोते हुए किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, भाजपा के पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार और गोविंदगंज बिधायक सुनील मणि तिवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भाजपा ने पिपराकोठी में किसानों को लेकर कार्यक्रम का आय़ोजन किया था। मंच पर पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और बिहार सरकार के श्रम मंत्री का भाषण चल रहा था। वहीं उसी मंच पर बैठे भाजपा के पूर्व मंत्री मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार और गोविंदगंज के भाजपा बिधायक पूरी तरह से नींद के आगोश में थे। ये दोनों नेता मंच पर बैठकर खर्राटे लेते नजर आए।
मोतिहारी के पिपराकोठी में किसान उन्नति मेला 2025 का भव्य आयोजन हुआ था। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम मंत्री और पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और मोतिहारी के सांसद राधामोहन सिंह सहित जिले के कई विधायक सहित सैकड़ों लोगों की भारी भीड़ लगी थी और दोनों विधायक चैन की नींद ले रहे थे। इसी कार्यक्रम में कल देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी आ रहे हैं। दोनों विधायकों के खर्राटे भरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
रिपोर्ट- सोहराब आलम, पूर्वी चंपारण
मोतिहारी -मंच से पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह दे रहे थे स्पीच, लेकिन उसी मंच पर बैठे बीजेपी के पूर्व मंत्री, मोतिहारी के विधायक प्रमोद कुमार और गोविंदगंज के बीजेपी विधायक सोने लगे.#Bihar #BiharNews pic.twitter.com/0uaMM3ZXtx
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) February 9, 2025