ब्रेकिंग न्यूज़

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग में इस योजना में बड़े बदलाव की संभावना, कर्मचारी संगठनों ने कर दी यह बड़ी मांग; जानिए.. BIHAR NEWS : सिगरेट के धुएं की एक फूंक से भड़की आग,दो मोहल्लों के बीच पत्थरबाजी; इलाके में मचा हड़कंप 1 मार्च से होने जा रहे हैं ये 5 बड़े बदलाव: ट्रेन टिकट, LPG, UPI से सिम तक... अभी जान लें वरना होगा भारी नुकसान! ‘बाबू, सब सो जाएं तो रात में मिलने आ जाना’, शादीशुदा गर्लफ्रेंड से ईश्कबाजी युवक को पड़ी भारी, महिला के पति ने पीट-पीटकर ले ली जान IRCTC Scam : लालू यादव के लिए आज अहम दिन, राउज एवेन्यू कोर्ट में होगी महत्वपूर्ण सुनवाई; कोर्ट ने तय किया था आरोप Darbhanga Airport News : दक्षिण भारत के एक और शहर से सीधे जुड़ा दरभंगा, अप्रैल से शुरू होगी नई डायरेक्ट फ्लाइट 'सर प्लीज छोड़ दीजिए न...' क्लासरूम में गोद में बैठाकर लड़की के साथ टीचर कर रहा था गंदा काम; अब स्टूडेंट ने उठाया यह कदम तो... Patna News : मच्छर कॉइल से लगी आग, पटना में घर के अंदर महिला की जलकर मौत; मातम का माहौल Road Safety India : एक गलती और DL रद्द! अब चालान नहीं, नंबर कटते ही सस्पेंड होगा ड्राइविंग लाइसेंस

Bihar Politics: RJD सांसद सुरेंद्र यादव के गाली वाले वीडियो पर सियासत, गिरिराज सिंह ने बोला जोरदार हमला

Bihar Politics: आरजेडी सांसद सुरेंद्र यादव के गाली वाले वीडियो के वायरल होने पर सियासत तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद और उसके MY समीकरण पर जोरदार हमला बोला है।

12-Jan-2026 04:31 PM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: आरजेडी सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में सुरेंद्र यादव एक जाति विशेष के लोगों को गाली देते दिख रहे हैं, हालांकि फर्स्ट बिहार वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद इसपर सियासत शुरू हो गई है। 


बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि राजद की सोच यह बन चुकी है कि MY (मुस्लिम-यादव) समीकरण उनका स्थायी वोट बैंक है, इसलिए चाहे गाली दें या कुछ भी करें, वोट तो मिलना ही है। 


उन्होंने कहा कि यही मानसिकता उस समाज के प्रति अपमानजनक है, जिसे वे अपना समर्थक बताते हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजद नेताओं को लगता है कि गाली दे या मारे, यही सब जायज है लेकिन जनता अब सब समझ रही है और ऐसे व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी।


वहीं 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट को लेकर पूछे गए सवाल पर गिरिराज सिंह ने कहा कि पहले बजट 31 मार्च को आता था, जिससे कई तरह की व्यावहारिक दिक्कतें होती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अच्छी परंपरा की शुरुआत की है कि बजट 1 फरवरी को पेश हो, ताकि पूरे वित्तीय वर्ष की योजनाएं समय पर लागू हो सकें। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण लोग चर्चा कर रहे हैं, लेकिन यह अच्छा है क्योंकि पूरा देश टीवी पर बजट को ध्यान से देखेगा।