Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Bhumi: बिहार में रविवार को भी खुले रहे निबंधन कार्यालय, दो महीने में 42 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति; लोगों को मिली बड़ी राहत Bihar Politics: बिहार में क्राइम कंट्रोल को लेकर हो रही सियासत पर चिराग पासवान ने जताई चिंता, शराबबंदी की समीक्षा पर क्या बोले? Bihar News: पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ने किया था खेल...फर्जी चालान पर ठेकेदार को भुगतान करना पड़ा भारी, मिली यह सजा....
20-Feb-2026 06:22 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार की सियासत में आज चींटी, हाथी और बंदर की एंट्री हो गई। बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णियां सांसद पप्पू यादव पर तीखा तंज कसा तो अब पप्पू यादव ने भी सम्राट चौधरी पर बड़ा पटलवार कर दिया है।
दरअसल, बिहार विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर जवाब देते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर तंज करते हुए उन्हें हाथी बता दिया। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट पर लोग उतरते हैं और कहते हैं कि बिहार पुलिस चींटी भी नहीं मार सकती और वह आदमी दो घंटा के भीतर गिरफ्तार हो जाता है और कहता है कि बीमार हो गए हैं। अब हाथी भी बीमार होकर पुलिस के डर से अस्पताल में जाना ज्यादा पसंद करता है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इस तंज पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ा पलटवार कर दिया है। पप्पू यादव ने लिखा, “नाबालिग था अब बंदर बन गया है, इस बंदर के हाथ में बिहार है, स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया”।
बता दें कि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने नीट छात्रा की मौत मामले को पुरजोर तरीके से उठाया था। पटना से लेकर दिल्ली तक उन्होंने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। इसी बीच पटना से उन्हें देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था और करीब एक सप्ताह तक बेऊर जेल में बंद रहने के बाद आखिरकार उन्हें बेल मिला। उनका आरोप था कि उनकी आवाज को दबाने के लिए उन्हें जेल भेजा गया।