Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Politics: पूर्व IPS अधिकारी अमिताभ दास की गिरफ्तारी पर आया तेज प्रताप यादव का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले JJD चीफ Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar Bhumi: बिहार में जमीन खरीदना हो सकता है महंगा, इस महीने के बाद बढ़ने जा रहा MVR; जल्दी कीजिए Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar News: ‘सवर्ण भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन दें’, बिहार सरकार से उच्च जाति आयोग ने की सिफारिश; EWS को लेकर सख्त निर्देश Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती
30-Dec-2025 11:48 AM
By Ranjan Kumar
Bihar Politics: बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान ने चैनपुर प्रखंड के नौघरा गांव में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों की भीड़ देख गदगद मंत्री ने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह जनता के कड़े परिश्रम और ताकत की बदौलत है।
उन्होंने संकल्प लिया कि क्षेत्र का जो भी काम अधूरा है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। विपक्ष के विधायकों के जदयू के संपर्क में होने के सवाल पर मंत्री ने दोटूक कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास के पर्याय हैं। जिन्हें राज्य का विकास और अपना सम्मान प्यारा है, वे निश्चित रूप से एनडीए का दामन थामेंगे।
उन्होंने कहा कि 20 सालों से नीतीश जी बिना जाति-धर्म का भेदभाव किए राज्य की सेवा कर रहे हैं। बिहार को देश के मानचित्र पर नंबर वन बनाना उनका एकमात्र लक्ष्य है, जिसमें कैमूर का चौमुखी विकास भी शामिल है। मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार के राजनीति में आने की चर्चा पर मंत्री ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि निशांत कुमार हमारे भाई और अभिभावक जैसे हैं। उनके आने से जदयू और मजबूत होगी। मंत्री ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र में 70% से अधिक कार्य पूरे कर लिए हैं। डिग्री कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, नहर और सड़कों के जाल बिछाने का काम जारी है। उन्होंने वादा किया कि वे हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहेंगे।