प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
18-Apr-2025 03:11 PM
By First Bihar
Bihar Politics: भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देश का दुर्भाग्य रहा है कि जिन परिवारों ने आजादी के नाम पर राजनीति की विरासत संभाली, उन्होंने सत्ता का उपयोग देश को लूटने के लिए किया। नेशनल हेराल्ड घोटाला इसका सबसे ज्वलंत उदाहरण है लेकिन भारत आज उस पड़ाव पर है, जहाँ लोकतंत्र, पारदर्शिता और जवाबदेही की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में, नेशनल हेराल्ड केस और अन्य मामलों में चल रही कानूनी प्रक्रियाएं यह संदेश देती हैं कि अब कोई भी व्यक्ति या परिवार कानून से ऊपर नहीं है।
नेशनल हेराल्ड अखबार की स्थापना आजादी से पहले एक उच्च आदर्श के तहत हुई थी। किंतु समय के साथ, कांग्रेस सरकारों द्वारा उसे मिली जमीनों और संसाधनों का उपयोग निजी लाभ के लिए किया जाने लगा। पार्टी के चंदे के पैसों से 90 करोड़ का ऋण दिया गया और बाद में राहुल गांधी की 'यंग इंडियन लिमिटेड' नामक कंपनी के माध्यम से यह सम्पत्ति गांधी परिवार के नियंत्रण में आ गई।
इसी प्रकार, "नौकरी के बदले जमीन" घोटाले में लालू परिवार की भूमिका पर भी कानून जांच कर रहा है।ये दोनों उदाहरण इस बात को दर्शाते हैं कि किस तरह सत्ता और संसाधनों का दुरुपयोग हुआ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज का भारत बदल चुका है। अब चाहे कितना भी बड़ा नाम हो, हर किसी को अपने कार्यों का उत्तरदायित्व लेना होगा।अब कोई भी परिवार, चाहे गांधी हो या यादव, कानून के सामने उनके काले कारनामे पर्दाफाश होकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि नए भारत में नेताओं को अब यह समझना होगा कि जनता की सेवा का मतलब अपनी जेब भरना नहीं है। बल्कि वे स्वयं आत्मनिर्भर बनें, अपनी आजीविका के साधन ईमानदारी और परिश्रम से स्थापित करें, ताकि राजनीति में वे केवल सेवा भाव और राष्ट्रहित के उद्देश्य से कार्य कर सकें।