Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी
18-Jul-2025 12:21 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: भोजपुरी सुपरस्टार एक्टर और सिंगर रितेश पांडे शुक्रवार, 18 जुलाई 2025 को प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज में शामिल हो गए। रितेश पांडेय के साथ साथ हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी जन सुराज पार्टी का दामन थाम लिया है।
दरअसल, भोजपुरी एक्टर और सिंगर रितेश पांडेय ने हाल में में बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया था हालांकि उस वक्त उन्होंने यह नहीं बताया था कि वह किस दल से चुनाव मौदान में उतरेंगे। शुक्रवार को उन्होंने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह साफ हो गया है कि वह जन सुराज के टिकट पर बिहार के किसी विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा सकते हैं।
रितेश ने पार्टी जॉइन करने के मौके पर कहा कि बिहार के लोगों को आज भी मजदूरी के लिए मजबूर होना पड़ता है, और इस सिस्टम को बदलने की ज़रूरत है। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पूर्व एडीजी जय प्रकाश सिंह ने भी वीआरएस लेकर जन सुराज की सदस्यता ली। अपने पद से इस्तीफा देकर जय प्रकाश सिंह ने जन सुराज का दामन थामा है।
मंच से संबोधित करते हुए रितेश पांडे ने कहा कि सिस्टम को बदलने के लिए जो प्रशांत किशोर निकले हैं, हम उनके साथ हैं। इस दौरान उन्होंने एक गीत भी गाया "हम नया बिहार चाहते हैं, बिहार में ही रोज़ी-रोज़गार चाहते हैं, जनता का जन सुराज हो ये चाहते हैं।"