1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
28-Jan-2025 01:36 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हत्या की लगातार मिल रही धमकी के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव केंद्र सरकार से लेकर बिहार सरकार तक से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगा चुके हैं लेकिन न तो केंद्र ने उनकी सुनी और ना ही बिहार सरकार ने ही उनकी सुरक्षा बढ़ाने पर फैसला लिया, लिहाजा अब पप्पू यादव को पड़ोंसी राज्य झारखंड की हेमंत सरकार से ही आस है।
दरअसल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बार-बार मिल रही धमकी के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सुरक्षा बढ़ाने की गुहार लगाई थी। पप्पू यादव ने बिहार सरकार से भी सुरक्षा बढाने की मांग की थी लेकिन न तो केंद्र सरकार ने और ना ही बिहार सरकार ने पप्पू यादव की मांग पर विचार किया। अब पप्पू यादव ने झारखंड सरकार से जेड प्लस सुरक्षा की मांग कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पप्पू यादव ने अपने लिए हेमंत सरकार से जेड प्लस सिक्योरिटी की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकियां मिल रही है। हैरानी की बात है कि पप्पू यादव ने केंद्र और बिहार सरकार से नहीं बल्कि झारखंड सरकार से जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि झारखंड सरकार पप्पू यादव की मांग पर कैसे विचार करती है।
पिछले दिनों पप्पू यादव ने कई बार यह दावा किया कि उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हत्या की धमकी मिल रही है। इसके आधार पर उन्होंने केंद्र और बिहार सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी लेकिन पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच की तो यह बात सामने आई कि धमकी देने वाला शख्स पप्पू यादव का समर्थक था। ऐसा भी कहा जा रहा था कि पप्पू यादव अपनी सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपने ही लोगों से खुद को धमकी दिलवा रहे हैं। बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान पप्पू यादव ने जेएमएम के लिए प्रचार किया था।