ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले UDGAM Portal: कहीं आपके नाम पर भी तो जमा नहीं हैं अनक्लेम्ड अमाउंट? मिनटों में ऐसे करें चेक

Home / politics / ‘सम्राट मॉडल’ पर सियासी संग्राम: JDU और मांझी के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा...

‘सम्राट मॉडल’ पर सियासी संग्राम: JDU और मांझी के बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने भी नकारा, एक स्वर में बोले- बिहार में चलेगा सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’

Bihar Politics: बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है. जेडीयू, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा ने सम्राट मॉडल को एक स्वर में नकारते हुए कहा है कि बिहार में सिर्फ और सिर्फ ‘नीतीश मॉडल’ ही लागू रहेगा.

20-Mar-2026 03:39 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार की सियासत में ‘नीतीश मॉडल’ बनाम ‘सम्राट मॉडल’ को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार एक ट्वीट से एनडीए में सियासी संग्राम छिड़ गया है। बीजेपी के इस ट्वीट के बाद एनडीए के सहयोगी दलों ने साथ कर दिया है कि बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ नहीं बल्कि नीतीश कुमार का ही मॉडल चलेगा। जीतन राम मांझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने भी सम्राट मॉडल को नकार दिया है।


दरअसल, नीतीश कुमार जल्द ही सीएम की कुर्सी छोड़कर राज्यसभा चले जाएंगे। ऐसे में बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए चेहरे की तलाश तेज है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री का नया चेहरा नीतीश कुमार की पसंद का होगा और वही तय करेंगे कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा। मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी से लेकर कई नामों की चर्चा तेज है। इन सबके बीच बिहार बीजेपी के प्रवक्ता नीरज कुमार एक ट्वीट ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया।


बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि जब से गृह विभाग सम्राट चौधरी को मिला है, बिहार में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसा जा रहा है। बीजेपी प्रवक्ता ने दावा किया कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनते ही अपराधियों में खौफ का माहौल बन गया है। ‘योगी मॉडल’ की तरह ही बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ से अपराध का सफाया हो रहा है। उन्होंने कहा कि किया कि अगले 3 महीनों में अपराध को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा।


बीजेपी प्रवक्ता के इस ट्वीट पर जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में एक ही मॉडल चल रहा है और वह है “नीतीश मॉडल”। उन्होंने कहा कि राज्य के सुप्रीमो नीतीश कुमार हैं। गृह विभाग अब सम्राट चौधरी के पास है, तो स्वाभाविक है कि वह अपने विभाग के कामों को लेकर सक्रिय रहेंगे और बयान देंगे लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई “सम्राट मॉडल” अस्तित्व में आ गया है।


इसको लेकर गयाजी के सांसद और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के जाने के बाद जो भी बिहार का मुख्यमंत्री होगा, उसे उनके चरणचिह्नों पर ही चलना होगा। अगर ऐसा नहीं करेगा, तो वह टिक नहीं पाएगा। मांझी ने कहा कि जब हमारे मुख्यमंत्री बाहर जाते हैं, तो यहां जो भी नया सीएम आएगा, उसे नीतीश कुमार के पदचिह्नों पर ही चलना होगा, नहीं तो उसका गुजारा नहीं होगा।


मांझी के बाद अब आरएमएल चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने भी बिहार में सम्राट मॉडल को सीरे के खारिज कर दिया है और कहा है कि बिहार में तो बिहार का मॉडल है ही, इसमें कहां कोई दिक्कत है। नीतीश कुमार जिस मॉडल को चला रहे थे, आगे जो भी सरकार आएगी, उसी मॉडल को आगे बढ़ाएगी। ऐसे में एनडीए के सहयोगी दलों ने साफ कर दिया है कि बिहार में ‘सम्राट मॉडल’ नहीं बल्कि ‘नीतीश मॉडल’ ही चलेगा।

ब्यूरो रिपोर्ट.. फर्स्ट बिहार/झारखंड