Indian Railway : होली से पहले मिल सकती है राहत, पटना–दिल्ली समेत इस रूट पर 7 स्पेशल ट्रेनें बनेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस; देखें पूरी लिस्ट OTT BAN : केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक, इस्तेमाल किया तो बुरा होगा अंजाम! Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 17वां दिन: आज सदन में 185 सवालों पर आएगा जवाब, इन मुद्दों को लेकर विपक्ष कर सकता है हंगामा Bihar crime news : बारात जा रहे युवकों से लूट, 7-8 नकाबपोश बदमाशों ने की मारपीट कर मोबाइल-पर्स छीना Bihar Highway : पटना को जाम से राहत ! इस सिक्स लेन सड़क का काम जल्द शुरू, NHAI ने खोला टेंडर; पटना समेत 3 जिलों को जोड़ेगी रिंग रोड Land For Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में आज अहम सुनवाई, लालू-राबड़ी हो सकते हैं पेश Patna Metro : पटना मेट्रो का बड़ा ट्रायल रन: आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन, मार्च में शुरू होगा परिचालन Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत
06-Jan-2026 07:07 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: पटना के फुलवारीशरीफ फुलवारी विधानसभा के स्थानीय विधायक, पूर्व मंत्री एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक अपने सादे जीवन, जमीनी जुड़ाव और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की राजनीति के लिए जाने जाते हैं। सामाजिक न्याय और संगठन की मजबूती को लेकर उनकी सक्रिय भूमिका फुलवारी विधानसभा में लगातार देखी जाती रही है। उनके नेतृत्व में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।
जेडीयू विधायक श्याम रजक की ओर से आयोजित “एनडीए कार्यकर्ता सम्मान समारोह” मंगलवार को तेजप्रतापनगर स्थित रियांक फार्म हाउस में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि शामिल हुए।
समारोह के दौरान विधायक श्याम रजक ने एनडीए के समर्पित कार्यकर्ताओं एवं मीडिया के लोगों को सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके त्याग और संघर्ष से ही संगठन मजबूत होता है और जनता के बीच विश्वास कायम रहता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बिहार के पूर्व कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि एनडीए ने हमेशा विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन की राजनीति की है, जिसमें कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम रही है।
मौके पर विधान पार्षद सह जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार, विधान पार्षद रविंद्र सिंह, विधान पार्षद संजय गांधी, विधान पार्षद ललन सर्राफ, जदयू प्रवक्ता निहोरा यादव, मसौढ़ी विधायक अरुण मांझी, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, फुलवारीशरीफ नगर परिषद चेयरमैन आफताब आलम, पुनपुन नगर परिषद अध्यक्ष रितेश कुमार सहित फुलवारी विधानसभा एवं प्रखंड के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।


