बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
08-Oct-2025 05:51 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार की जनता मौजूदा सरकार में परेशान है। अगर सामाजिक न्याय की विचार वाली सरकार बनानी है तो हम सबको त्याग कर बेहतर बिहार बनाने के लिए संघर्ष करना है। उन्होंने कहा कि बिहार को बेहतर बिहार बनाना है तो महागठबन्धन की सरकार बनानी होगी। महागठबन्धन अटूट है और बिहार में सरकार भी बनाएंगे।
'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने दावा करते हुए कहा कि कल या परसों सीटों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने साफ किया कि महागठबन्धन में 90 प्रतिशत चीजें तय हो चुकी हैं, 10 प्रतिशत यानी कुछ सीटों के उम्मीदवार को लेकर बात चल रही है।
सहनी ने यह भी कहा कि महागठबन्धन के कई उम्मीदवार तो क्षेत्र में पहुंचकर प्रचार में भी जुट गए हैं। राजद, कांग्रेस या वीआईपी में सभी कुछ तय है। आधी सीटों पर सब कुछ फैसला हो चुका है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेंगे और अति पिछड़े, मल्लाह का बेटा डिप्टी सीएम होगा।
उन्होंने कहा कि हम लोग अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं, बनाना तो जनता को है। इधर, महागठबन्धन में भाजपा द्वारा डिप्टी सीएम को लेकर तय होने की बात को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि यह तो उन्होंने मान लिया कि महागठबंधन की सरकार बननी है।