1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
06-Feb-2025 04:54 PM
By First Bihar
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए अपने अधिकार के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जो लड़ाई लड़ी उसका परिणाम है कि आज हम यहां हैं, आज आने वाली पीढ़ी के लिए हमें संघर्ष करना होगा।
सहनी ने बेगूसराय में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि बिहार में हर साल बाढ़ आती है लेकिन अब तक इसका कोई उपाय नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह इलाका भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र है। सरकार की पहली प्राथमिकता जरूरतमंद लोगों को मदद करने की होनी चाहिए, लेकिन आज गरीबों को कोई नहीं पूछ रहा।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने संविधान के जरिए सभी लोगों को समान अधिकार दिए। आज एक वोट की कीमत समझने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपने बच्चों को पढ़ाने लिखाने की अपील कर कहा कि शिक्षित बनने के बाद ही हम आगे बढ़ सकते हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं लेकिन गरीबों के लिए धरती पर घर नहीं है। आज गरीबों के कल्याण की बात नहीं की जा रही है। उन्होंने लोगों से एकजुट रहकर वोट की कीमत समझने की अपील की।