प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट प्रधानमंत्री आवास योजना: अब घर बनाना और खरीदना हुआ आसान, होम लोन पर ब्याज में मिलेगी भारी छूट अप्रैल में OTT का महा धमाका! 11 फिल्में और वेब सीरीज एक साथ रिलीज – आपकी Watchlist तैयार है? 100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि
17-Apr-2025 07:40 PM
By First Bihar
Bihar Politics: महागठबंधन की आज पटना में हुई बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि महागठबंधन अटूट है।
महागठबंधन की साझा प्रेस वार्ता में विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि बिहार में कोई भी काम बिना पैसे के नहीं हो सकता है। जातीय प्रमाणपत्र में भी 10 दिन धक्के खाने पड़ते हैं, उसके बाद ही यह बन पाता है। इन सभी चीजों को लेकर हम लोग लड़ाई लड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार कैसे आगे बढ़े, इस पर हमारा फोकस है।
उन्होंने कहा कि आज भी वे लोग 20 साल पहले की बात करते हैं। आज क्या हो रहा है, इस पर कोई बात नहीं करता है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि वे लोग इस पर भी खुले मंच पर बात कर लीजिए, आज और 20 साल में क्या होता था, बात हो जाएगी।
उन्होंने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोग झूठ फैलाने का काम करते हैं। उन्हें गलत काम का मेडल भाजपा को मिल जाएगा। महागठबंधन मजबूत है, कहीं कोई किंतु परंतु नहीं है। वीआईपी पार्टी तेवर और डिलीवर में पीछे नहीं रह सकता है। एनडीए में रहकर यूपी चुनाव लड़ने गए थे। उन्होंने कहा कि निषाद आरक्षण की मांग को लेकर भी हमारी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि आने वाले समय में बिहार ही नहीं, देश में महागठबंधन की सरकार बनेगी।