पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा
08-Aug-2025 11:33 AM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने दिल्ली में इंडिया गठबन्धन की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जनता के वोट की चोरी की जा रही है। हम सभी को मिलकर इसकी लड़ाई लड़नी है।
उन्होंने कहा कि बैठक में 17 अगस्त से बिहार में राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू होने वाली यात्रा को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में होगा। फिलहाल जनता के वोट की रक्षा करने का निर्णय हमलोगों ने लिया है। जो काम चुनाव आयोग का होना चाहिए वह वह नहीं कर रहा। लोगों के नाम काटे जा रहे है। गरीब, पिछड़ा के पास एक ही ताकत है वह है वोट। उन्हें इस पर गर्व होता है।
उन्होंने कहा कि हमलोग जागरूक है। बिहार में इनका खेल नहीं चलने वाला है। वीआईपी प्रमुख सहनी ने कहा कि बैठक में इन्हीं सभी बातों पर चर्चा की गई। बैठक में राहुल गांधी ने कर्नाटक और अन्य प्रदेशों मे ऐसी त्रुटियां बताई। बिहार में प्रत्येक बूथ पर नजर रखी जायेगी। तेजस्वी यादव के चुनाव वहिष्कार को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर अभी बहुत चर्चा नहीं हुई है। हमलोग लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, हमलोग मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे।