1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल
31-Jan-2025 05:08 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में बीते 29 जनवरी को हुए भगदड़ में लोगों की हुई मौत पर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है। विपक्षी दल यूपी की योगी सरकार पर हमलावर बने हुए हैं और सरकार से जवाब मांग रहे हैं। इसी बीच अब लालू प्रसाद ने यूपी सरकार के ऊपर गंभीर आरोप लगा दिए हैं।
दरअसल, बीते 29 जनवरी की रात मौनी अमावस्या के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए महाकुंभ में पहुंचे थे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में करीब 30 लोगों की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। इस घटना को लेकर पूरे देश में सियासत शुरू हो गई है।
आरजेडी चीफ लालू प्रसाद ने इस घटना को लेकर योगी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लालू प्रसाद ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि, “अकेले बिहार से कुंभ भगदड़ में अनेकों मौतें हुई है। यूपी सरकार मौतों के आंकड़े छुपा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई है। ऐसे अधिकारियों और सत्ताधीशों को कम से कम ईश्वर से तो डरना चाहिए”।
आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का यूपी सरकार पर मौत के आंकड़े को छिपाने का आरोप लगाया है। आरजेडी चीफ के पोस्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि उनका सीधे-सीधे आरोप है कि यूपी सरकार की तरफ से जो आंकड़े पेश किए जा रहे हैं उससे कहीं अधिक लोगों की मौत हुई है। लालू प्रसाद ने दावा किया है कि महाकुंभ में हुई भगदड़ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौत हुई हैं।