ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान

Bihar Politics: बिहार को छोटा राज्य बताकर BJP के निशाने पर आए मल्लिकार्जुन खरगे, सम्राट चौधरी ने दमभर सुनाया

Bihar Politics: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा बिहार को "छोटा राज्य" बताए जाने पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तीखा हमला बोला। सम्राट ने इसे बिहार और उसकी ऐतिहासिक विरासत का अपमान बताया।

25-Jun-2025 07:24 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को छोटा राज्य बताकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एनडीए के निशाने पर आ गए हैं। खासकर बीजेपी ने मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मल्लिकार्जुन खरगे पर जोरदार हमला बोला है।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार को "छोटा -मोटा राज्य " बताने वाले मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की निंदा करते हुए कहा कि यह कांग्रेस अध्यक्ष के अज्ञान की पराकाष्ठा है कि वे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते।


सम्राट चौधरी ने कहा कि "बिहार कोई छोटा मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भूमि है जहां से लोकतंत्र की नींव पड़ी, जहां बुद्ध और महावीर ने ज्ञान का प्रकाश फैलाया और जहां से जेपी ने आपातकाल के विरुद्ध स्वतंत्रता की दूसरी लडाई लड़ी। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल बिहार की जनता का अपमान है, बल्कि देश की उस सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का भी अपमान है, जिसने भारत को दिशा दी।      


उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान पर माफी की मांग करते हुए कहा कि बिहार की जनता अब ऐसे अहंकारी और संकीर्ण मानसिकता वाले नेताओं को जवाब देना जानती है। सम्राट ने कहा कि एनडीए सरकार बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और हमारा बिहार छोटा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।