काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम
22-Apr-2025 09:20 AM
By KHUSHBOO GUPTA
Bihar Politics: आरजेडी नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपने एक बयान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को 'पाखंडियों का बाप' कहा था। इस पर जीतन राम मांझी ने पलटवार किया है। गया के डेल्हा में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मांझी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि 'चंद्रशेखर प्रोफेसर और विद्वान आदमी हैं। अगर उनके दिमाग यह बात आई है कि हम गलत कर रहे हैं तो उसे सुधारने का काम करें या फिर स्पष्टीकरण दें। उन्होंने मुझे कहा ये बीजेपी के लोग हैं, तो क्या गलत लोग हैं? भारत आर्थिक दृष्टिकोण से 11वें नंबर से 7वें पर आ गया है। अब तीसरे पर आने जा रहा है।'
जीतन राम मांझी ने कहा कि '2047 में हम पीएम मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत की कल्पना कर रहे हैं। ऐसे में हम नहीं समझते कि धर्म या पार्टी के नाम पर कुछ भी कहना उचित है। मैं कहता हूं कि मैं मंदिर-मस्जिद पूजा करने नहीं जाता हूं। जाता हूं आपके मन और प्रतिष्ठा को रखने के लिए ताकि आपकी भावना को ठेस न लगे। किसी की भावना का कदर करना कोई रूढ़िवादिता नहीं है। यह बात प्रोफेसर हैं, समझ लें'
वहीं मांझी ने महागठबंधन में सीएम फेस के सवाल पर तेजस्वी यादव को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को सिर्फ कन्वीनर बनाया गया है, मुख्यमंत्री का उम्मीदवार नहीं। बिहार में मुख्यमंत्री की वैकेंसी है ही नहीं। नीतीश कुमार सीएम हैं, आगे भी वही सीएम रहेंगे। 2025 के चुनाव में एनडीए 225 सीटें जीतेगा।