ब्रेकिंग न्यूज़

1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल

Home / politics / Bihar Politics: मारपीट मामले में JDU सांसद अजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज,...

Bihar Politics: मारपीट मामले में JDU सांसद अजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज, पत्रकारों के साथ बीच सड़क पर की थी गुंडई

Bihar Politics: बिहार के भागलपुर में जेडीयू सांसद अजय मंडल द्वारा पिछले दिनों पत्रकारों के साथ मारपीट की गई थी। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। अब इस मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

31-Jan-2025 02:56 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बीते 29 जनवरी को जेडीयू सांसद अजय मंडल की गुंडागर्दी भागलपुर में सामने आई थी। एयरपोर्ट के पास न्यूज कवर कर रहे रिपोर्टर कुणाल शेखर और सुमित कुमार की अजय मंडल ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान उन्होंने दोनों पत्रकारों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी थी। अब इस मामले में जेडीयू सांसद अजय मंडल के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। अजय मंडल और पत्रकार कुणाल किशोर ने एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


दरअसल, बीते बुधवार (29 जनवरी) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर तैयारी की जा रही थी, तभी न्यूज कवरेज करने आए पत्रकार कुणाल शेखर और सुमित भागलपुर के जेडीयू सांसद की गाड़ी का वीडियो बनाने लगे। सांसद की बोर्ड लगी गाड़ी उस वक्त हवाई अड्डा में प्रवेश कर रही थी। सांसद हवाई अड्डा में ही चल रहे तैयारी का जायजा लेने पहुंचे थे।


जिसके बाद वो गाड़ी में बैठकर हवाई अड्डा से बाहर जैसे ही निकले वीडियो बनाते पत्रकारों को देखकर वो भड़क गये और दौड़ा-दौड़ाकर दोनों पत्रकारों की पिटाई करने लगे और इस दौरान भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गयी। दोनों पत्रकारों को जेडीयू सांसद अजय मंडल ने इतनी पीटा कि वो अधमरा हो गये। पत्रकारों की बेरहमी पूर्वक पिटाई करने के बाद जेडीयू सांसद वहां से चले गये। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दोनों पत्रकारों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया था।


इस घटना से अन्य पत्रकारों ने नाराजगी जाहिर की थी और भागलपुर के दबंग सांसद अजय मंडल पर कार्रवाई करने की मांग की थी। लोकतंत्र के चौथे खंभे पर हुए हमले का विपक्षी पार्टियां लगातार विरोध कर रही है। आरजेडी ने कहा था कि बिहार में गुंडों की सरकार है। वहीं जेडीयू सांसद अजय मंडल द्वारा पत्रकारों की पिटाई किये जाने पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी से पूछिये वो मौनी बाबा बने हुए हैं। बिहार में आपराधिक घटनाएं बढ़ गयी है और मुख्यमंत्री चुप्पी साधे बैठे हैं।


अब इस मामले में दोनों पक्ष की तरफ से केस दर्ज कराया गया है। भागलपुर के जेडीयू सांसद अजय मंडल ने पत्रकार कुणाल किशोर के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए आवेदन दिया तो वहीं पत्रकार कुणाल किशोर ने भी अजय मंडल के खिलाफ तिलकामांझी थाने में आवेदन देकर केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।