ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : बिहार पुलिस SI भर्ती में इंटरव्यू का एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका Patna encounter : पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, अपराधी घायल; इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती बिहार मौसम अपडेट: ठंड की विदाई, दिन में धूप और रात में फिर ठंड का असर BEGUSARAI: भूषण सिंह हत्याकांड का खुलासा, दो नाबालिग जुड़वा भाई गिरफ्तार रोहतास के काराकाट में भीषण सड़क हादसा, बाइक-ऑटो की टक्कर में दो युवकों की मौत, 6 यात्री घायल अरवल में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रक ने परिवहन विभाग की गाड़ी को रौंदा, सिपाही की दर्दनाक मौत Bihar Crime News: बिहार पुलिस की छापेमारी में झोले से मिले करीब 44 लाख रुपये, आयकर विभाग की टीम करेगी जांच BIHAR में अपराधियों का तांडव जारी: ड्यूटी पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम हंगामा Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी Ranveer Singh: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह को धमकी, करोड़ों रुपये की मांगी रंगदारी

Bihar Politics: आम आदमी पार्टी और INDI गठबंधन पर क्यों बरसे गिरिराज सिंह? लगाए यह गंभीर आरोप

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ‘सांता क्लॉज’ विरोध प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी और INDI गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए देश का माहौल बिगाड़ने के गंभीर आरोप लगाए।

Bihar Politics

26-Dec-2025 02:19 PM

By HARERAM DAS

Bihar Politics: आम आदमी पार्टी द्वारा ‘सांता क्लॉज’ के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीन नेताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी और INDI गठबंधन पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी हो या INDI गठबंधन की तथाकथित पार्टियां—ये देश में लगातार माहौल बिगाड़ने का काम कर रही हैं।


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन दलों का व्यवहार ऐसा प्रतीत होता है मानो ये भारत के वासी नहीं हैं, बल्कि किसी दूसरे देश से आकर यहां सामाजिक और धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हों। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी जानबूझकर ऐसे मुद्दे खड़े करती है जिससे देश का माहौल खराब हो।


गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दिल्ली में उनकी सरकार थी और एयर क्वालिटी खराब होती थी, तब वे दूसरे राज्यों पर दोष मढ़ते थे। लेकिन जब पंजाब में उनकी सरकार बनी, तो उसी मुद्दे पर उनकी जुबान बंद हो गई।


उन्होंने कहा कि हाल ही में आम आदमी पार्टी के तीन नेताओं द्वारा सांता क्लॉज का रूप बनाकर बेहोश होने का नाटक करना किसी एक धर्म का अपमान है और यह पूरी तरह से देश में अशांति फैलाने की साजिश है। ऐसे कृत्य समाज में वैमनस्य पैदा करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।


केंद्रीय मंत्री ने स्पष्ट कहा कि आम आदमी पार्टी के इन नेताओं द्वारा किया गया कृत्य कानून और सामाजिक मर्यादाओं के खिलाफ है, इसलिए उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पूरी तरह से सही है। उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और आगे भी ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।